Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

MUMBAI : एलफिस्टन रेलवे स्टेशन का नाम हुआ प्रभादेवी, कई स्टेशनों के नाम भी बदलेंगे

Mumbai Railway Station Name Change : आम चुनाव की अधिसूचना लागू होने से पहले सरकार की चुनावी रेल तेज रफ्तार से दौड़ रही है. लगातार योजनाओं की घोषणाओं के बीच अब स्टेशनों के नाम बदलने की राजनीति तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी कई रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं. गृह मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय की अनुमति से एलफिस्तान रेलवे स्टेशन का नाम प्रभादेवी कर दिया गया है. जबकि वीटी रेलवे स्टेशन का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रखा है.

महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट में आये प्रस्ताव के अनुसार जल्द ही बॉम्बे सेंट्रल का नाम बदल कर नाना जगन्नाथ शंकरसेठ किया जा सकता है. हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है.

इससे पहले उत्तर प्रदेश में बदले गये स्टेशनों के नाम

महाराष्ट्र के साथ ही यूपी में अमेठी के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर इस संबंध में मांग उठाई थी. उनकी इस पहल की वजह से जिले के महापुरुषों और सांस्कृतिक गौरव की पहचान मिली है.

अमेठी में रेलवे स्टेशनों के बदले गए नाम 

पुराना नाम                         बदला नाम

वारिसगंज हाल्ट                  अमर शहीद भाले सुल्तान

फुरसतगंज रेलवे स्टेशन        तपेश्वरनाथ धाम

कासिमपुर रेलवे स्टेशन         जायस सिटी

जायस रेलवे स्टेशन गुरू       गोरखनाथ धाम

निहालगढ़ रेलवे स्टेशन         महाराजा बिजली पासी

अकबरगंज रेलवे स्टेशन       मां अहोरवा भवानी धाम

बनी रेलवे स्टेशन                स्वामी परमहंस

मिसरौली रेलवे स्टेशन         मां कालिका धाम

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...