AMBALA. अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम को RPF पोस्ट के सामने एक युवक ओवर हेड वायर (OHE) के पोल पर चढ़ गया. वह नीचे लटक रहा था. तभी 25000 वोल्ट करेंट की चपेट में आ गया. जोरदार धमाके के साथ युवक नीचे आ गिरा. गंभीर हालत में उसे चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया, लेकिन सिविल अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया. पूरी घटना की वीडियो सामने आई है.

झुलस कर नीचे गिरा युवक
युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चांपा गांव निवासी रोहित (18) के रूप में हुई है. युवक पोल पर क्यों चढ़ा, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. वीडियो के अनुसार, युवक अचानक ओवर हैड वायर के पोल पर चढ़ गया। प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मौजूद लोगों ने उसे देखकर शोर मचाया. इसके बाद GRP/RPF पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने युवक को नीचे उतरने को कहा. युवक पोल पर बैठ गया और अपने जूते उतारकर नीचे फेंक दिए. कुछ सेकेंड तक ऐसे ही हंगामा चलता रहा. मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई.
जब तक युवक को बचाने के प्रयास किए जाते वह पोल से लटक गया और 25000 वोल्ट करंट की चपेट में आते ही जोरदार धमाके के साथ नीचे जा गिरा. करंट की चपेट में आने से युवक पूरी तरह झुलस गया था. जब-जब उसे बेहतर इलाज मिल पाता उसकी मौत हो गई
- KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम - September 13, 2026
- UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा - September 12, 2026
- दिवाली-छठ पर पूर्वोत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल, विशेष ट्रेनें चलाने की उठी मांग - September 12, 2026



















































































