Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

ECOR : भुवनेश्वर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, दो ट्रेनें रद्द, हल्दिया में तीन डिब्बे पटश्री से उतरे

  • खत्म नहीं हो रहा डिरेलमेंट का सिलसिला, 24 घंटे में दो रेल दुर्घटनाएं

Bhubaneswar. ओडिशा के भुवनेश्वर में रविवार देर रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी. पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) ने एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के मुताबिक, यह घटना मंचेश्वर स्टेशन के रेलवे यार्ड में देर रात 1.35 बजे हुई. इसमें कहा गया है कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

बयान के अनुसार, मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारण दो ट्रेन रद्द कर दी गईं और छह ट्रेन के समय में बदलाव किया गया, जबकि पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस की यात्रा दोनों दिशाओं में गंतव्य स्टेशन से पहले ही समाप्त कर दी गई. इसमें बताया गया है कि उक्त रेल मार्ग पर ट्रेन परिचालन सोमवार सुबह 5.05 बजे बहाल कर दिया गया.

उधर दूसरी ओर हल्दिया के पांसकुड़ा में मालगाड़ी के तीन खाली डिब्बे पटरी से उतर गये. यह घटना रविवार को हुई. यह हादसा मेन लाइन पर नहीं हुआ, जिससे ट्रेन सेवा प्रभावित नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि रेक प्वाइंट पर माल खाली करने गये मालगाड़ी के वापसी के दौरान उसके पीछे के तीन खाली डिब्बे बेपटरी हो गये. मालगाड़ी के अन्य डिब्बों में सीमेंट से भरे बस्ते लदे हुए थे. हादसे में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...