Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER : पहली तिमाही में 48.28 मिलियन टन की लोडिंग, राजस्व में 63.71 फीसदी की बढ़ोतरी

कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे ने चालू वित्त वर्ष (2020-21) की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून में 48.28मिलियन टन प्रारंभिक माल ढुलाई की है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 54.05% की वृद्धि है.

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में मूल माल ढुलाई राजस्व में भी 63.71% की वृद्धि हुई है. अप्रैल से जून 2021 के दौरान, पिछले वर्ष की समान अवधि में 2472.99 करोड़ के मुकाबले माल ढुलाई से होने वाली आय 4048.56 करोड़ रुपये थी.

2021-22 की पहली तिमाही के दौरान फ्रेट लोडिंग की मुख्य वस्तुएं लौह अयस्क, कोयला, कच्चा लोहा और तैयार स्टील, सीमेंट, खाद्यान्न आदि थे. एसईआर ने इस अवधि के दौरान 27.65 मिलियन टन लौह अयस्क का लदान किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना 42.82% अधिक है.

महामारी की स्थिति के बावजूद, आपूर्ति श्रृंखला को बरकरार रखने के लिए एसईआर ने माल परिवहन जारी रखा है और लोडिंग और राजस्व सृजन दोनों में स्थिर वृद्धि दर्ज की है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...