Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » सोलापुर : आरपीएफ का एक और काला कारनामा उजागर, पकड़ी गयी डीजल-पेट्रोल की चोरी
देश-दुनिया

सोलापुर : आरपीएफ का एक और काला कारनामा उजागर, पकड़ी गयी डीजल-पेट्रोल की चोरी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 28, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • एक स्थानीय न्यूज चैनल के स्टिंग से हुआ खुलासा, आरपीएफ की रिपोर्ट में गड़बड़ी पकड़ने का लिया खुद श्रेय
  • डीएससी रिजर्व के इंस्पेक्टर निलंबित, बिना अनुमति डीजी के सुरक्षा सम्मेलन में पहुंचने को लेकर गिरी गाज

रेलहंट ब्यूरो

सेंट्रल रेलवे के सोलापुर मंडल से खबर आ रही है कि स्थानीय पुलिस ने रेलवे आयल डिपो से डीजल/पेट्रोल की लंबे समय से चल रही चोरी को पकड़ा है. हालांकि बाद में इस मामले को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया जिसे सुरक्षा बल अपनी उपलब्धि बता रहा है. लेकिन जानकारों का मनना है कि एक स्थानीय चैनल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजल व पेट्रोल चोरी के कारनामे का खुलासा किया. घटना 24 फरवरी की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो लाख मूल्य के पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी को पकड़ा है. ऐसा माना जा रहा है कि बिना आरपीएफ के सहयोग के रेलवे आयल डिपो से डीजल/पेट्रोल की चेारी नामुमकीन है.

इससे पूर्व इसी माह दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत बंडामुंडा में कोयले की चल रही चोरी को लेकर आईवीजी की रिपोर्ट पर आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके सोना को मुख्यालय अटैच कर दिया गया था.रेलवे में चोरियों खासकर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर डीजी अरुण कुमार के कड़े तेवर से भ्रष्ट अधिकारी परेशान है, बावजूद भ्रष्टाचार के मामलों में बहुत हद तक अंकुश नहीं लग पाया है. सोलापुर से जो सूचना आ रही है उसके अनुसार रेलवे साइडिंग से चल रहे पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाने वाला भी आरपीएफ का जवान ही है. जिसकी सूचना पर चैनल ने स्ट्रिंग किया और फिर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धंधे में सक्रिय लोगों को धर दबोचा. हालांकि इस गोलमाल को पकड़ने का श्रेय लेने में आरपीएफ भी पीछे नहीं है. सोलापुर मंडल आरपीएफ की स्पेशल रिपोर्ट में कुछ ऐसा ही बताया गया है.

स्थानीय चैनल की रिपोर्ट 

हालांकि मीडिया से होता हुआ यह मामला भी रेलवे बोर्ड डीजी टीम तक पहुंच गया है और यह उम्मीद जतायी जा रही है कि जल्द ही रेलवे बोर्ड की आईवीजी टीम इस मामले की गोपनीय स्तर पर जांच कर सकती है. हो सकता है आईवीजी की टीम सोलापुर में आकर पुलिस अधिकारी का बयान भी रिकॉड करें. स्थानीय चैनल पर गोलमाल का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारी ने पूरी जानकारी मीडिया से साझा की है. ऐसा माना जा रहा है कि आरपीएफ में कमाई को लेकर एक-दूसरे से आगे निकलने और पूरा माल स्वयं हड़प कर जाने की जिच में ही यह स्थाीय पुलिस तक पहुंचाया गया और फिर कार्रवाई की गयी. इसमें दो आरपीएफ इंस्पेक्टरों की भूमिका संदिग्ध होने की चर्चा है. ऐसा माना जा रहा है कि बना आरपीएफ के सहयोग से रेलवे साइडिंग से एक बूंद भी डीजल-पेट्रोल की हेराफेरी मुमकीन नहीं है.

वहीं दूसरी ओर सोलापुर डीएससी रिजर्व के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव को कमांडेंट मिथुन सोनी ने 26 फरवरी को निलंबित कर दिया है. हालांकि उन्हें निलंबित क्यों किया यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन यह बताया जा रहा है कि डीजी अरुण कुमार के सुरक्षा सम्मेलन में बिना अनुमति उनकी मौजूदगी के कारण ही उन पर गाज गिरी है.

आधारित समाचार में किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल railnewshunt@gmail.com या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

Spread the love
Solapur: another black exploitation of RPF exposed
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleसिग्नलिंग में इंस्टाल होगा यूरोपियन मॉडल ETCS LEVEL 2, ट्रेनों की स्पीड 250 KMPH तक बढ़ेगी : चेयरमैन
Next Article आस्ट्रेलियन तकनीक से कई सेक्शन पर हाई स्पीड ट्रेनों की हो रही है मॉनिटरिंग : प्रदीप कुमार
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group