Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » संत कबीरदास की स्थली खलीलाबाद से बहराइच तक 240 किमी रेल लाइन बिछेगी
    देश-दुनिया

    संत कबीरदास की स्थली खलीलाबाद से बहराइच तक 240 किमी रेल लाइन बिछेगी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 3, 2019
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • स्वतंत्रता के बाद देश की सबसे बड़ी रेल लाइन निर्माण परियोजना पर खर्च होंगे 4940 करोड़
    • उत्तर प्रदेश में रेलवे परियोजनाओं की प्रगति बताकर रेल राज्यमंत्री ने किया चुनावी आगाज

    गोरखपुर. संत कबीरदास की स्थली खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल मैदान में 2 मार्च को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने 240 किलोमीटर लंबी खलीलाबाद-डुमरियागंज-उतरौला-बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच नई रेल लाइन का शिलान्यास किया. इस परियोजना पर कुल 4340 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस अवसर पर रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी उपस्थित थे. रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नई परियोजना के लिए केंद्रीय बजट से धन आवंटित कर दिया गया है. यह परियोजना वर्ष 2024-25 तक पूरी करने का लक्ष्य है. इससे संत कबीरनगर सहित क्षेत्र के चार महत्वाकांक्षी जनपदों – सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं बहराइच के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. गोयल ने कहा कि खलीलाबाद संत कबीरदास की पवित्र स्थली है और उन्होंने भाइ-चारे का संदेश दिया था. संपूर्ण पूर्वोत्तर एवं पूर्वी भारत में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं.

    रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश की सबसे बड़ी रेल लाइन निर्माण परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गई. इस नई रेल लाइन निर्माण के अंतर्गत खलीलाबाद, झारखंडी, बलरामपुर एवं बहराइच स्टेशनों को जंक्शन स्टेशन बनाया जाएगा तथा भगौली बाजार, मेहदावल, खेसरहा, बांसी, भगोभर, डुमरियागंज, बंजरहा, उतरौला, श्रृदत्तगंज, खगैजोत, श्रावस्ती, इकौना, गोरपुरवा, लक्ष्मनपुर, भिनगा, बरडेहरा एवं अजातपुर में क्रासिंग स्टेशन तथा बखिरा, पसई, रमवापुर दूबे, टिकरिया, धनखापुर, पिरमनहा, चिरकुटहा, कपौशेरपुर, महेशभरी, हसुआडोल, रामनगर, विसुनपुर, हरिहरपुर रानी एवं धुसवापुल में हाल्ट स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा. नई लाइन पर 11 रक्षित समपार, 9 सड़क उपरिगामी पुल एवं 132 सीमित ऊँचाई के सब-वे, राप्तीनगर पर दो महत्वपूर्ण रेल पुलों सहित 32 बड़े एवं 86 छोटे पुलों का निर्माण किये जायेंगे.

    परियोजना के पूरा होने पर खलीलाबाद से डुमरियागंज, बलरामपुर, श्रावस्ती होते हुए बहराइच जाने के लिये उत्कृष्ट परिवहन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी तथा क्षेत्र में स्थित जैन, बौद्ध तीर्थस्थलों के साथ देवीपाटन मंदिर जाने हेतु सुविधा हो जाएगी और क्षेत्र में खुशहाली का दौर आएगा.

    सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी रेल परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां विकास हेतु रेल परियोजनाएं न चल रही हों. स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहा है. इस समय उत्तर प्रदेश में 88 हजार करोड़ रु. की रेल परियोजनाएं चल रही है. मनोज सिन्हा ने कहा कि 2009-14 की तुलना में पिछले साढ़े चार वर्षों में नई रेल लाइन निर्माण में 700% की वृद्धि, दोहरीकरण में डेढ़ गुना तथा विद्युतीकरण में 90% अधिक कार्य हुआ है. बड़ी लाइन के शेष सभी रेल खंडों का विद्युतीकरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रायबरेली स्थित माडर्न कोच फैक्ट्री में उच्च कोटि के कोचों का उत्पादन प्रारम्भ हो गया है तथा गोरखपुर में विद्युत लोको शेड का कार्य पूरा हो चुका है.

    इस अवसर पर सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 55 माह में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं. क्षेत्र के विकास में नई रेल लाइन का निर्माण मील का पत्थर साबित होगा. सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि हम सभी सांसदों के प्रयास से आजादी के बाद सबसे बड़ा रेल प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री की विशेष रूचि के कारण स्वीकृत हुआ, जिससे क्षेत्र के चार महत्वाकांक्षी जिलों के विकास में तेजी आएगी. सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि अभी तक श्रावस्ती में एक इंच रेल लाइन नहीं थी, अब यहां रेल लाइन बिछाए जाने से क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा. सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने इस नई रेल लाइन को मील का पत्थर बताया.

    कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने कहा कि रेलवे देश में नागरिकों के यातायात का एक प्रमुख, महत्वपूर्ण एवं किफायती साधन है. प्रधानमंत्री तथा रेलमंत्री की विशेष पहल से देश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास हेतु नई रेल लाइनों का निर्माण किया जा रहा है, केंद्रीय कैबिनेट ने अक्टूबर 2018 में, खलीलाबाद-डुमरियागंज-उतरौला-बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच नई रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान की है. समारोह का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने किया व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण सुधांषु शर्मा ने धन्यवाद दिया.

    El sitio de Sant Kabiradas cubrirá 240 km desde Khalilabad hasta Bahraich.
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसंथाल परगना और पूर्वी सिंहभूम के स्टेशनों पर संथाली में होगी उद्घोषणा
    Next Article रेलवे की जमीन खोखला कर रहे चूहों से निपटने के लिए निकाला 24 लाख का टेंडर
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    देश-दुनिया

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    बोर्ड/जोन

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group