Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » ढाई साल में एसएंडटी के 35 कर्मियों की डयूटी पर मौत, रेलमंत्री ने मांगी रिपोर्ट
देश-दुनिया

ढाई साल में एसएंडटी के 35 कर्मियों की डयूटी पर मौत, रेलमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 10, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • एसएनटी यूनियन के सुरक्षा और संरक्षण अभियान ने पूरा किया निर्णायक पड़ाव, संरक्षा मार्गदर्शक पुस्तिका का अनावरण

नई दिल्ली. सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग के लगभग 35 कर्मचारियों की मौत ढ़ाई साल के दौरान ऑन डयूटी रन ओवर या अन्य कारणों से हो चुकी है. यह मामला ऑल इंडिया रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन ने बीते दिनों रेल मंत्री पियूष गोयल से मुलाकात में उठाया. यूनियन की मांग पर तत्काल पहल करते हुए रेलमंत्री ने ऐसी मौतों को लेकर सभी जीएम से रिपोर्ट मांगी है. यूनियन के अनुसार कार्य के दौरान रनओवर व अन्य कारणों से हो रही मौतों की संख्या से यह साफ है कि कर्मचारी मानसिक दबाव में है.

इससे पहले इंडियन रेलवे सिगनल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन ने संरक्षा और सुरक्षा अभियान चलाकर कर्मचारियों को जागरूक किया. अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार ने 21 नवंबर को अहमदाबाद से साबरमती एक्सप्रेस में शुरू की जो 30 नवंबर को खत्म हुई. अभियान के विभिन्न पड़ाव में 24 नवंबर को समस्तीपुर रेल मंडल में आयोजित संरक्षा सेमिनार में सीनियर डीएसटी और लोजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष शामिल भी शामिल हुई जिन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को समझा. सेमिनार में संरक्षा मार्गदर्शक पुस्तिका का विमोचन किया गया, इस पुस्तिका में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की गतिविधियां और जानकारी सहेजी गयी है.

अभियान के दौरान 25 नवंबर को दिल्ली में मेंटेनर यूनियन की राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर आयोजित आंदोलन का हिस्सा बने. इसी क्रम में 27 नवंबर को रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिलकर यूनियन ने अपनी बात रखी. की ओर से रेलमंत्री को बताया गया की मात्र ढाई साल में ही सिग्नल व कम्युनिेकेशन के 35 कर्मियों की मौत रनओवर या अन्य दुर्घटनाओं में हो चुकी है. कार्य के दबाव में कर्मचारी आत्महत्या तक कर चुके हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए रेलमंत्री ने सभी जोनों से तीन साल में मरने वाले सिगनल एंड टेक्निकल कर्मचारियों की सूची मंगायी है.

28 नवंबर को गाजियाबाद के एसटीटीसी में सेफ्टी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इसके बाद यूनियन के नेताओं ने विभिन्न सांसदों से मिलकर अपनी बात रखी और मांगों को पूरा करने के लिए रणनीति बनायी. अभियान के क्रम में ही 29 नवंबर को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल डायरेक्टर जनरल ऑफ सिगनल एंड टेलीकम्युनिकेशन से मिला और उन्हें कर्मचारियों के ड्रेस कोड में बदलाव के आदेश पर आभार जताया. डीजी ने यूनियन को बताया की रिस्क अलाउंस भुगतान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 5 साल के अंतराल में रिफ्रेशर कोर्स को अनिवार्य किये जाने पर यूनियन डीजी का आभार जताया. डीजी के सामने यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं को संरक्षा उपकरणों से जुड़ी समस्याओं को रखा. यूनियन ने स्टेशन मास्टर के लिए जीएंडएसआर नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया.

30 नवंबर को यात्रा के अंतिम पड़ाव में धनबाद मंडल के गोमो स्टेशन पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार का साथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. अभियान को सफल बनाने में अध्यक्ष नवीन कुमार के साथ महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महबूब संधि, सीडब्ल्यूसी सदस्य कल्पेश पर्वतीय, रेवती रमण, राघवेंद्र नारायण, सुरेश गोहिल आदि का सक्रिय योगदान रहा.

संरक्षा मार्गदर्शक पत्रिका का प्रारूप

Spread the love
railway minister sought report in two and a half years Suedundi's 35 workers die on duty
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
रेल यूनियन

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Latest Posts

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group