Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेते SSE को दबोचा!
आरपीएफ-जीआरपी

विशाखापट्टनम में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 179.50 करोड़ के प्रोजेक्ट में 15 लाख की रिश्वत लेते SSE को दबोचा!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 17, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सांकेतिक तस्वीर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Visakhapatnam. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI), भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB), विशाखापट्टनम ने दक्षिण मध्य रेलवे (S.C. Railway) के अधिकारियों और निजी ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी, हेराफेरी और रिश्वतखोरी के एक गंभीर मामले में प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR – RC 14(A)/2026) दर्ज की है.

यह मामला रेलवे की 179.50 करोड़ रुपये की ‘ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग’ परियोजना में 7 करोड़ रुपये के बोनस बिल को पास कराने के एवज में 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और देने से जुड़ा है.

खबर है कि सीबीआई ने इस मामले में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) बापिराजू को हिरासत में ले लिया है. उन्हें 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है. इस मामले में कंपनी के एमडी का बेटा भी पकड़ा गया है. हालांकि अब तक सीबीआई की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

मामले के मुख्य आरोपी

सीबीआई की प्राथमिकी में 5 नामजद व अन्य आरोपी

  • श्री बापिराजू, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE), मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (CSTE) कार्यालय, दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा.
  • श्री आर. श्रीनिवास राव, प्रबन्ध भागीदार (Managing Partner), मेसर्स गणपति इंजीनियरिंग वर्क्स, सिकंदराबाद.
  • श्री रामकृष्ण रेड्डी, प्रबन्ध भागीदार, मेसर्स गणपति इंजीनियरिंग वर्क्स, सिकंदराबाद.
  • श्री राघवैया येल्ला, प्रबन्ध निदेशक (MD), मेसर्स येल्ला कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापट्टनम.
  • श्री श्रीचंद, पुत्र श्री राघवैया येल्ला.

179.50 करोड़ रुपये का ठेका और बोनस बिल का विवाद

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 25 सितंबर 2023 को ‘मेसर्स गणपति येल्ला जेवी’ (M/s. Ganapathi Yella JV) को 179.50 करोड़ रुपये की लागत वाला ‘ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग’ का काम सौंपा गया था. इस संयुक्त उद्यम (JV) ने निर्धारित समय से पहले काम पूरा कर लिया और लगभग 7 करोड़ रुपये के बोनस का दावा पेश किया, जो CSTE कार्यालय विजयवाड़ा में लंबित था.

छुट्टी के दिन दफ्तर खोलकर फाइलों में हेरफेर

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 13 और 14 जून 2026 (शनिवार और रविवार) को सरकारी छुट्टी के बावजूद, श्री पी.आर. विट्टल (CSTE), श्री आर. विश्वनाथ रेड्डी (उप CSTE), श्री बापिराजू (SSE), श्री गोविंद राजुलु (SSE), और श्री हरिकृष्णा (OS) सहित अन्य अधिकारियों ने विजयवाड़ा स्थित कार्यालय में आकर बोनस फाइल की तारीखों में हेरफेर की. ठेकेदार फर्म को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए बोनस के प्रभावी दिनों की संख्या 140 दिन तय की गई.

1 करोड़ रुपये की रिश्वत का सौदा

14 जून 2026 को उप CSTE आर. विश्वनाथ रेड्डी ने बापिराजू को सूचित किया कि CSTE पी.आर. विट्टल ने 7 करोड़ रुपये का बोनस बिल मंजूर कर दिया है. इसके बाद बापिराजू ने बताया कि ठेकेदार फर्म को करीब 6 करोड़ रुपये का शुद्ध बोनस मिलेगा, जबकि अधिकारियों के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये का “कमीशन/रिश्वत” तय हुआ है.

15 अगस्त 2026 को आरोपी राघवैया येल्ला ने बापिराजू को सूचना दी कि 16 अगस्त को उनका बेटा श्रीचंद विशाखापट्टनम से विजयवाड़ा की यात्रा के दौरान रिश्वत की रकम पहुंचाने आएगा. बापिराजू ने यह रकम कट्टीपुडी (Kathipudi) में लेने की सहमति जताई. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर 15 लाख की अग्रिम राशि लेते वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (SSE) बापिराजू व अन्य को रंगे हाथ धर दबोचा.

सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 एवं 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. सीबीआई के उप पुलिस अधीक्षक एन. राघवेंद्र कुमार को ‘ट्रैप लेयिंग ऑफिसर’ (TLO) जबकि निरीक्षक ए. नरेश कुमार को जांच सौंपी गयी है.

SECR : घूसखोर रेलवे IRSME अफसर के पास मिला 77 लाख कैश और सोने का अंबार, उठा ले गयी CBI

Spread the love
Automatic Block Signaling Bribe case CBI raid Railway Corruption RAILWAY NEWS Senior Section Engineer South Central Railway Visakhapatnam
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अब बिजली कंपनियों को चुकाना होगा भारी जुर्माना, बढ़ेगा वित्तीय बोझ
Next Article TATANAGAR : कार्यालय टूटने से ओबीसी कर्मचारी संघ में नहीं हुआ ध्वजारोहण, राष्ट्रीय आयोग तक मामला ले जाने की चेतावनी 
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group