Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे आरक्षण में दलालों की सेंध, प्रति टिकट 3,200 से 5,000 रुपये तक वसूलता था गिरोह
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे आरक्षण में दलालों की सेंध, प्रति टिकट 3,200 से 5,000 रुपये तक वसूलता था गिरोह

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Lucknow. रेलवे टिकटों की कालाबाजारी और यात्रियों से मनमानी वसूली करने वाले एक बड़े डिजिटल सिंडिकेट का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने खुलासा किया है.

    आरपीएफ की अपराध शाखा और लखनऊ मंडल की टास्क टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित ‘गदर’ और ‘एलेक्सा’ सॉफ्टवेयर के जरिए तत्काल टिकटों की दलाली करने वाले एक शातिर दलाल को गिरफ्तार किया है.

    आरोपी पिछले चार साल से फर्जी आईआरसीटीसी आईडी के दम पर प्रति टिकट 3,200 से 5,000 रुपये तक की अवैध वसूली कर रहा था.

    मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी के निर्देश पर हुई इस छापेमारी में आरपीएफ ने संतकबीरनगर के चिउटना बाजार (सेमरियावा-टीमा रोड) स्थित एक जनरल स्टोर पर दबिश दी.

    वहां से मुख्य आरोपी नसीबुल्ला (41) को रंगे हाथ दबोचा गया. हालांकि, इस अवैध नेटवर्क से जुड़े दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है.

    बस्ती के आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि आरोपी साधारण यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर ‘सुपर सेलर’ और ‘मल्टीस्टेट तत्काल’ जैसे प्रतिबंधित हाईटेक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था.

    इन सॉफ्टवेयर की मदद से वह चंद सेकेंडों में तत्काल टिकट बुक कर लेता था, जिससे आम यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता था. आरोपी इन टिकटों के बदले स्लीपर क्लास के लिए 3,200 रुपये और एसी क्लास के लिए 5,000 रुपये तक वसूलता था.

    अवैध कमाई का यह पूरा लेन-देन यूपीआई और फोनपे के जरिए डिजिटल माध्यम से किया जा रहा था.

    मौके से आरपीएफ ने कई अवैध ई-टिकट, पीआरएस काउंटर टिकट, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल लेन-देन के पुख्ता रिकॉर्ड बरामद किए हैं. आरोपी का मोबाइल जब्त कर दुकान को सील कर दिया गया है.

    मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव को सौंपी गई है. आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि दलाली के इस नेटवर्क में शामिल अन्य चेहरों को भी जल्द बेनकाब किया जाएगा.

    RPF आईआरसीटीसी फर्जी आईडी आरपीएफ कार्रवाई टिकट दलाली तत्काल टिकट कालाबारी नसीबुल्ला गिरफ्तार प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर बस्ती समाचार रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ मंडल आरपीएफ
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER : अवैध वेंडिंग की जांच को गोपनीय बताने वाले RPF को CIC का झटका- 4 हफ्ते में देनी होगी ‘स्टेटस रिपोर्ट’
    Next Article अब रेलकर्मियों के क्वार्टरों में भी लगेगा ‘स्मार्ट प्रीपेड मीटर’, रेलवे बोर्ड ने बदला पुराना आदेश
    News Desk
    • Website

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026
    Latest Posts

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group