KOLKATA. रेलवे अर्बन बैंक में 2023 में बहाल 17 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. चेयरमैन एस पी सिंह ने सभी 17 कर्मचारियों को टर्मिनेशन की नोटिस जून 2025 में भेजी थी. इसमें कहा गया कि नियम विरूद्ध की गयी उनकी बहाली को क्यों नहीं रद्द कर दिया जाये! दक्षिण पूर्व रेलवे के अविभाजित तीनों जोन SE, SEC & ECo के लिए रेलवे इम्प्लाई को-ऑपरेटिव क्रेडिड सोसाईटी का चुनाव बीते साल ही हुआ था. इस चुनाव में पिछले बोर्ड के डायरेक्टरों द्वारा सग-संबंधियों को नियमों के विपरीत सोसाईटी में नियुक्ति दिये जाने का मामला उठा था.
SE, SEC & ECO Railway Employees Cooperative Credit Society Ltd Kolkata में 2023 से बहाल सभी 17 कर्मचारियों को उनकी बहाली को अवैध करार देकर टर्मिनेट कर दिया गया है. अर्बन बैंक/ कोलकता के सचिव शंकर चंद्रा ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है. कुछ दिन पहले ही चेयरपर्सन और अन्य उच्च पदाधिकारी सहकारिता मंत्रालय नई दिल्ली से मिलकर लौटे थे और उसके बाद ही यह बड़ी कार्यवाई की गयी.
विदित है कि पूर्व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का कार्यकाल 2015 में ही समाप्त हो चुका था तथा केन्द्रीय को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार ने पत्र देकर पूर्व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को कोई भी नीतिगत निर्णय लेने, नई नियुक्ति करने आदि पर रोक लगाई थी. माननीय हाईकोर्ट मुंबई और पूर्व के कई माननीय न्यायालय ने भी स्पष्ट किया था कि जिस बोर्ड आफ डायरेक्टर का कार्य काल खत्म हो गया है वह कोई भी नियुक्ति करने का अधिकार नहीं रखता है.
अदालत के निर्णय के विरुद्ध जाकर पूर्व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने अपने सगे-संबंधियों, करीबी और घनिष्ठ लोगों को फर्जी और अवैध तरीके से नियुक्त कर दिया. इस मामले में यह बड़ी कार्रवाई करने का निर्णय नये बोर्ड ऑफ डायरेक्टर द्वारा लिया गया है. आने वाले समय में पूर्व डायरेक्टर के ऊपर कार्यवाई की प्रक्रिया चल रही है तथा फॉरेंसिक आडिट टीम द्वारा लगातार नये नये खुलासे किये जा रहे है.
बोर्ड ने इन कर्मचारियों को किया टर्मिनेट

- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026



















































































