Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Vande Bharat Sleeper : गुवाहाटी और हावड़ा के बीच चलेगी, न्यूनतम किराया होगा 2300 रुपये, इसी माह उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    रेल यात्री

    Vande Bharat Sleeper : गुवाहाटी और हावड़ा के बीच चलेगी, न्यूनतम किराया होगा 2300 रुपये, इसी माह उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJanuary 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    NEW DELHI. वंदे भारत ट्रेन स्लीपर ट्रेन का ट्रायल रन पूरा हो चुका है और इसी माह गुवाहाटी और हावड़ा के बीच ट्रेन का उद्घाटन होगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वंदे भारत स्लीपर का उद्घाटन करेंगे.  उन्होंने बताया कि ट्रेन दोनों दिशाओं में शाम को चल कर अगले दिन सुबह गंतव्य तक पहुंच जाएगी. 16 कोच वाली ट्रेन में 11 कोच एसी-3 के, 4 कोच एसी-2 और एक कोच एसी-1 के होंगे. ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की क्षमता होगी. एक एसी-3 कोच में 56, एक एसी-2 में 47 और एसी-1 में 24 यात्री सवार हो सकेंगे.

    रेल मंत्री ने बताया कि गुवाहाटी से चलने वाली गाड़ी में असमिया भोजन और कोलकाता (हावड़ा) से चलने वाली ट्रेन में बंगाली खाना परोसा जाएगा. खाने के लिए नये स्थानीय वेंडरों को अनुबंधित किया जाएगा. इस गाड़ी में कंबल, चादर तकिये आदि की तकनीक आधारित धुलाई एवं सफाई की विशिष्ट व्यस्था की गई है.

    180 km/h : वंदेभारत स्लीपर 180 की रफ्तार से दोड़ी, रेल मंत्री ने X पर साझा किया वीडियो

    रेल मंत्री ने ट्रेन के किराये को लेकर भी जानकारी दी. कहा कि कोलकाता और गुवाहाटी के बीच एसी-3 का किराया करीब 2300 रुपये (भोजन सहित), एसी-2 का किराया लगभग 3000 रुपये और एसी-1 का किराया 3600 रुपये होगा. उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर का किराया स्थिर रहेगा. इसमें किराया तय करने का नया फार्मूला तय किया गया है. एसी-3 में प्रति किलोमीटर 2.40 रुपये, एसी2 में 3.10 रुपये और एसी-1 में 3.80 रुपये का किराया होगा.

    उन्होंने कहा कि स्लीपर ट्रेन के डिजाइन में सेंटर ऑफ ग्रैविटी एक अहम तकनीकी चुनौती होती है, क्योंकि स्लीपर कोच में यह ऊपर चला जाता है. इसी कारण स्लीपर वर्जन का डिजाइन चेयरकार की तुलना में अधिक जटिल होता है. मिडिल बर्थ पर चढ़ने को आरामदायक बनाने के लिए कई परीक्षण किए गए हैं. मंत्री का दावा है कि वंदे भारत स्लीपर का राइड कंफर्ट दुनिया की किसी भी ट्रेन से बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि ट्रेन में आधुनिक डिसइन्फेक्टेंट तकनीक लगाई गई है, जिससे हवा में मौजूद 99.99 प्रतिशत वायरस और बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे. यह सुविधा वंदे भारत चेयरकार ट्रेनों में भी उपलब्ध है.

    ECR : करोड़ों के टेंडर मिस-मैनेजमेंट के बीच PCEE का दूसरी बार तबादला, चौकड़ी की बेचैनी बढ़ी !

    रेलमंत्री ने बताया कि यह ट्रेन ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम और अन्य अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगी. बोगियों को पूरी तरह नए डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. रेल मंत्री ने कहा कि सभी सांसद चाहते हैं कि उनके क्षेत्रों में वंदे भारत ट्रेन चले और यह ट्रेन पूर्वोत्तर तथा पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी.

    उल्लेखनीय है कि काफी समय से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मांग की जा रही थी, क्योंकि अभी तक चल रही वंदे भारत ट्रेनों में स्लीपर कोच नहीं थे. इस नई ट्रेन के शुरू होने से आम यात्रियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सुगम होगी.

    between Guwahati and Howrah INDIAN RAIL minimum fare of Rs 2300 Prime Minister Narendra Modi will inaugurate it this month railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY RAILWAY-VANDE-BHARAT-SLEEPER इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleट्रेनों से कटकर हाथियों और वन्यजीवों की मौतों को रोकने के लिए नयी तकनीक लायेगी रेलवे
    Next Article Kota Divisions : रेलवे-मीडिया संवाद को सशक्त बनाने के लिए खोला गया आगंतुक कक्ष
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    बोर्ड/जोन

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group