Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ROURKELA : टीआरटी से 80 मीटर कॉपर केबल काट ले गये चोर, आरपीएफ की लापरवाही या मिलीभगत !
    आरपीएफ-जीआरपी

    ROURKELA : टीआरटी से 80 मीटर कॉपर केबल काट ले गये चोर, आरपीएफ की लापरवाही या मिलीभगत !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 24, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ROURKELA. चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला-बंडामुंडा यार्ड में चोरों ने खड़ी दो ट्रैक रिलेयिंग ट्रेन (टीआरटी) से करीब 80 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली है. कांसबाहाल और कुलुंगा रेलवे स्टेशन के बीच मेगा ब्लॉक के दौरान टीआरटी का उपयोग किया जाना था लेकिन कार्य शुरू होने से पहले ही चोरों ने टीआरटी को निशाना बना लिया.

    चोरी की रिपोर्ट 20 अक्टूबर को चक्रधरपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त को भेजी गयी जिसमें बताया गया कि राउरकेला रेल यार्ड में खड़ी टीआरटी संख्या 09 से करीब 15 सिग्नल केबल काटे गए है. जिनमें से 6 केबल चोरी हो गए है. जिनकी लंबाई लगभग 60 मीटर बताई जा रही है. वहीं, टीआरटी संख्या 06 से 9 बिजली के केबल और 1 सिग्नल का केबल चुराई गई है. जिसकी लंबाई कुल 20 मीटर बताई जा रही है.

    यह भी पढ़ें : SECR : रेलवे के बॉक्सिंग रिंग में शराबखोरी पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान… SECR GM से मांगा शपथपत्र

    अब सवाल यह उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बावजूद चोरों ने इसे कैसे अंजाम दिया. घटना उस यार्ड में हुई, जहां आरपीएफ का पहरा होता है. ऐसे में बड़े पैमाने पर हुई चोरी को सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता कारण और चर्चा का विषय माना जा रहा.

    यह भी पढें : CKP DIVISION : रेल अधिकारियों को भारी पड़ेगी राउरकेला-टाटानगर में बिकने वाली ”बिरयानी”!

    अगर चर्चाओं को सही माने तो पहले ही बंडामुंडा रेल यार्ड में अवैध स्क्रैप और कोयले की चोरी का कारोबार फल-फूल रहा है. लोग यह मानते है कि ऐसी चोरियां बिना सुरक्षा एजेंसी के मिलीभगत के संभव नहीं होती. हां इसमें कुछ अपवाद जरूर हो सकते है लेकिन चोरी की हर घटना के बाद यह सवाल जरूर उठता है कि यह लापरवाही है अथवा मिलीभगत के साथ चल रहा संगठित धंधा ?

    यह भी पढ़ें : ROURKELA : सुपरफास्ट गाड़ियों को ”बर्निंग ट्रेन” बना सकता है ”केंदू पत्ता”

    अभी दो सप्ताह पहले ही बंडामुंडा आरपीएफ के एक जवान को सीबीआई ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था. जवान की गिरफ्तारी के बाद बंडामुंडा इंस्पेक्टर अरुण कुमार टोकस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये गये. लेकिन कुछ दिनों में इन चर्चाओं पर विराम लग गया लेकिन अचानक यार्ड में चोरी की घटना ने राउरकेला प्रभारी कमलेश समाद्दार और बंडामुंडा आरपीएफ प्रभारी अरुण कुमार टोकस की कार्य प्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है.

    राउरकेला आरपीएफ प्रभारी कमलेश समाद्दार तो पहले से ही कई मामलों को लेकर महकमे में चर्चा का केंद्र बने हुए है. राउरकेला आरक्षण में टिकट की कालाबाजारी में आरपीएफ की सक्रिय भूमिका को लेकर सीआईबी की नजर इन पर रही है लेकिन आपसी घालमेल से गोलमाल चल रहा है. इसके अलावा स्टेशन से लेकर ट्रेनों में अवैध वेंडिंग और गांजा की तस्करी को लेकर भी जिला पुलिस की नजर आरपीएफ पर सख्त है.

    यह भी पढ़ें : ROURKELA : गांजा तस्करी का केंद्र बने राउरकेला-झारसुगुड़ा, मोर्या एक्सप्रेस से 30 किलो गांजा जब्त

    इन गितिविधियों के बीच यार्ड में केबुल चोरी ने आरपीएफ की सक्रियता और कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है. विभागीय लोग इसे लेकर मौन है लेकिन चर्चाओं में इसे आरपीएफ प्रभारी और सहायक सुरक्षा आयुक्त की कार्य क्षमता पर सवाल माना जा रहा.

    INDIAN RAIL negligence or connivance of RPF! railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY ROURKELA: Thieves cut 80 meters of copper cable from TRT RPF DG RPF IG SER इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR : इलेक्ट्रिक लोको शेड पहुंचे SER PCEE नवीन कुमार, मॉडिफिकेशन प्लान पर की चर्चा
    Next Article Izzatnagar : RPF ने कसा रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर शिकंजा, रिजर्वेशन क्लर्क और दलाल पकड़ाये
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group