Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SECR : रेलवे के बॉक्सिंग रिंग में शराबखोरी पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान… SECR GM से मांगा शपथपत्र
    बोर्ड/जोन

    SECR : रेलवे के बॉक्सिंग रिंग में शराबखोरी पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान… SECR GM से मांगा शपथपत्र

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 24, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    वायरल फोटो (फाइल)
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    RAIPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर के बर्थडे सेलिब्रेशन और शराब-चिकन पार्टी पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में गुरुवार को सुनवाई की. प्रकाशित समाचार के आधार पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने रेलवे महाप्रबंधक (GM), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से अगली सुनवाई से पहले समाचार पर शपथपत्र मांगा और जानना चाहा कि रेलवे ने इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की है?

    यह भी पढ़ें :  रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट कर रहा था युवक, कुचलती हुई निकल गई ट्रेन, रह गया दर्दनाक मंजर …

    हाईकोर्ट ने स्थानीय प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की है. जिसमें SECR जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स सेल प्रभारी सहित अन्य कोचों व खिलाड़ियों ने रिंग में बैठकर बिलासपुर रेलवे जोन के स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़ी और कोच देवेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया था. इस  सेलिब्रेशन में साथी कोच और खिलाड़ी भी शामिल हुए.

    यहां मछली फ्राई और चिकन बनाया और बॉक्सिंग रिंग में बीयर और शराब पीने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गयी. वायरल तस्वीरों में अधिकारी हाथ में शराब से भरी बोतल और गिलास दिखाते नजर आए. तब खिलाड़ियों ने इस पर सवाल किया और कहा कि जिस बॉक्सिंग रिंग की हम पूजा करते हैं, उसे अफसरों ने मयखाना बना दिया गया है. वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खिलाड़ियों के मेट के ऊपर मछली-चिकन रखा हुआ है. बताया जा रहा है बिना अनुमति के जोन के स्पोर्ट्स प्रभारी ने बर्थ-डे सेलिब्रेट किया था.

    यह भी पढ़ें : TATANAGAR : इलेक्ट्रिक लोको शेड पहुंचे SER PCEE नवीन कुमार, मॉडिफिकेशन प्लान पर की चर्चा

    शराब पीने के बाद, उन्होंने मौके पर ही नॉन-वेज खाया. हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है. पार्टी के दौरान, खेल अधिकारियों ने खिलाड़ियों के मैट को टेबल की तरह इस्तेमाल किया. उन्हें परिधि के चारों ओर लगाया गया था, और बीच में रखी गई जगह को सेंटर टेबल की तरह इस्तेमाल किया गया था. ऊपर गिलास, बीयर की बोतलें और स्नैक्स रखे गए थे, और पार्टी घंटों तक चलती रही. समाचार रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बॉक्सिंग कोच, भी अन्य सदस्यों के साथ बॉक्सिंग रिंग में पार्टी में शामिल हुए थे.

    इस मामले में चीफ जस्टिस व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने अवकाश होने पर भी सुनवाई की. डीबी ने कहा कि, सीनियर डीसीएम, अनुराग कुमार सिंह का बयान भी प्रकाशित हुआ है, जिन्होंने कहा है कि बॉक्सिंग रिंग खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए है, यहां शराब पीना प्रतिबंधित है. ऐसी किसी भी घटना की निश्चित रूप से जांच की जाएगी. प्रथम दृष्टया, ऐसा कदाचार और खेल आचरण घोर प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए बने स्थान की पवित्रता के प्रति अनादर को दर्शाता है.

    यह भी पढ़ें : ROURKELA : टीआरटी से 80 मीटर कॉपर केबल काट ले गये चोर, आरपीएफ की लापरवाही या मिलीभगत !

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इस मामले में मीडिया के सवालों पर कहा कि विस्तृत जांच और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से  समय मांगा है. कोर्ट ने महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, अगली सुनवाई की तारीख से पहले विधिवत शपथ पत्र के रूप में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जिसमें ऐसी जांच के परिणाम और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध प्रस्तावित या की गई कार्रवाई, यदि कोई हो, का उल्लेख होगा. इस मामले में अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी.

    तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच 

    रेलवे के बॉक्सिंग ग्राउंड में शराबखोरी और पार्टी को लेकर हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद मामले की जांच के लिए रेलवे प्रशासन ने भी तीन अफसरों की कमेटी बनाई है. इस कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.

    यह भी पढ़ें : असम के कोकराझार में रेलवे ट्रैक को आईईडी विस्फोट से उड़ाने का प्रयास, तीन घंटे बंद ट्रेन मूवमेंट, पहुंचे DG

    सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि कमेटी में डीजीएम और स्पोर्ट्स सेल के खेल अधिकारी, डीआईजी और डिप्टी सीपीओ को शामिल किया गया है. अफसरों के जांच शुरू करने का दावा किया जा रहा है. जांच टीम बॉक्सिंग कोच, खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी संबंधित लोगों से पूछताछ भी करेगी.

    High Court takes cognizance of alcohol consumption in railway boxing ring INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY SECR SECR GM seeks affidavit from SECR GM इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleIzzatnagar : RPF ने कसा रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर शिकंजा, रिजर्वेशन क्लर्क और दलाल पकड़ाये
    Next Article BIHAR : सहरसा में जनसेवा एक्सप्रेस में आग से अफता-तफरी, चार्ज में लगा मोबाइल हुआ ब्लास्ट
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group