Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

Izzatnagar : RPF ने कसा रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर शिकंजा, रिजर्वेशन क्लर्क और दलाल पकड़ाये

Izzatnagar. पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई की है. ‘ऑपरेशन थंडर’ के तहत क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच टीम ने गुरुवार देर शाम को रेलवे आरक्षित टिकटों की अवैध बिक्री में शामिल एक बुकिंग क्लर्क और एक बाहरी दलाल को रंगे हाथ पकड़ा. दोनों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच टीम इज्जतनगर और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट फर्रुखाबाद की संयुक्त टीम ने बल्लूपुर हाल्ट स्टेशन पर छापा मारकर यह कार्रवाई की.  रेलवे टिकटों की कालाबाजारी में रेलवे कर्मचारी वरिष्ठ वाणिज्य क्लर्क दिलीप कुमार महावार को पकड़ा गया, जो मो. ताहिर खान के साथ मिलकर टिकट कालाबाजारी का धंधा चला रहा था.

यह भी पढ़ें :  रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट कर रहा था युवक, कुचलती हुई निकल गई ट्रेन, रह गया दर्दनाक मंजर …

दोनों यात्रियों से संपर्क कर तत्काल या सामान्य आरक्षित टिकट उपलब्ध कराते थे और प्रति टिकट 500 से 700 रुपये तक अतिरिक्त वसूली करते थे. यही नहीं ये लोग भुगतान फोन पे एप के जरिए कराते थे. क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (RPF) बरेली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया मौके से चार आरक्षित टिकट बरामद किए गए है, जिनकी कुल कीमत 8085 रुपये है. इनमें एक तत्काल टिकट (1320 रुपये) और तीन सामान्य टिकट (6768 रुपये) शामिल हैं. टीम ने दो मोबाइल फोन, 550 रुपये नगद, और दो भरे हुए मांग पत्र भी जब्त किए हैं. RPF पोस्ट फर्रुखाबाद में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...