Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

UMRKS ने प्रयागराज जंक्शन पर भारत माता किया गया याद, पूजन का कार्यक्रम आयोजित

फाइल फोटो

Prayagraj. प्रयागराज जंक्शन पर काम करने वाले उन्हें कर्मचारियों द्वारा जंक्शन पर भारत माता की पूजा का कार्यक्रम रखा गया. जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री रूपम पाण्डेय तथा अतिथि मंडल मंत्री प्रयागराज आशीष मिश्रा रहे. कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा ट्रेन मैनेजर ने किया सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर अतिथियों एवं कर्मचारियों द्वारा फूल माला अर्पित किया गया.

तदुउपरांत भारत माता का गीत गया गया एवं कर्मचारियों ने अपने वक्तव्य बताएं उसके बाद अतिथि एवं मुख्य अतिथि ने कर्मचारियों को संबोधित किया. महामंत्री रूपम पांडे ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत माता हम सब की मां है और इनके लिए हम यहां एकत्रित हुए हैं. हमारा संगठन राष्ट्रवादी संगठन है हम कर्मचारियों के हितों के लिए और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर तक जाने के लिए तैयार हैं.

कार्यक्रम का समापन संघ के गीत के साथ हुआ समापन उपरांत सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया. कार्यक्रम में संतोष शर्मा मनीष जायसवाल बलदाऊ सिंह सनत तिवारी आरके सिंह बीरबल ठाकुर केके दुबे मनीष वर्मा पवन मालवीय ज्ञानेंद्र यादव अभिषेक चतुर्वेदी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...