Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

Adityapur : आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, झारखंड चेतना मंच ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Jamshedpur: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की बहाली को लेकर गुरुवार को झारखंड चेतना मंच ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया. यह कार्यक्रम स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और समर्थन जताया.

यात्रियों ने मांग की कि टाटा-थावे एक्सप्रेस, टाटा-बक्सर एक्सप्रेस, टाटा-दुर्ग एक्सप्रेस, टाटा-गोड्डा एक्सप्रेस, टाटा-जयनगर एक्सप्रेस और टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस समेत छह पैसेंजर, मेमो और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर स्टेशन पर तत्काल बहाल किया जाए.

गौरतलब है कि कोरोना काल में रेलवे ने इन ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया था. लेकिन अब सामान्य स्थिति होने के बावजूद ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अभियान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार और भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को पार्टी नेतृत्व और रेलवे अधिकारियों तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा. झामुमो नेता लालबाबू सरदार, शैलेश सिंह, शिवशंकर यादव, बैकुंठ चौधरी, मुनचुन झा, संजीव द्विवेदी, उमेश महतो, प्रदीप मुखी, नटवर करूआ, श्रीनिवास यादव, बाबू तिवारी, बबुआ झा और सतीश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व कर रहे झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी, समरेंद्र नाथ तिवारी और राहुल यादव ने कहा कि मंच का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक और स्थानीय सांसदों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा .

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...