Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

जोधपुर-जम्मू एक्सप्रेस की बोगी में शॉट सर्किंट, धुआं निकलने पर यात्रियों में अफरातफरी

Jodhpur . जोधपुर से जम्मू जा रही गाड़ी संख्या 14803 जोधपुर-जम्मू एक्सप्रेस के दो डिब्बों में बुधवार सुबह अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बीकानेर के नोखा आउटर सिग्नल पर ट्रेन रोककर अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया गया. ट्रेन को नोखा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लाने के बाद तकनीकी खामी को दुरुस्त किया गया. इस दौरान ट्रेन करीब तीस मिनट तक रुकी रही. इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया. प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट और लेदर बाइंडिंग में तकनीकी खराबी के कारण धुआं निकलना बताया गया.

जानकारी के अनुसार जोधपुर से जम्मू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हडक़ंप मच गया. सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 11.10 बजे पायलट ने नोखा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आउटर सिग्नल पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया. करीब पंद्रह मिनट में डिब्बों में लगे अग्निशमन यंत्रों की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया गया. इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से नोखा रेलवे स्टेशन लाया गया.

नोखा रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने लगभग 15 मिनट में तकनीकी खामी की मरम्मत की. प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट और लेदर बाइंडिंग में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण बताया गया. इस दौरान करीब तीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही. इसके बाद सुबह 11.42 बजे ट्रेन को सुरक्षित रूप से जम्मू की ओर रवाना कर दिया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...