Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER : एसीएम की विभागीय परीक्षा में टाटा के सीसीआई शंकर झा व संतोष प्रसाद समेत 30 उत्तीर्ण, मेडिकल शुरू

KOLKATA. केंद्रीकृत सीबीटी पास करने वाले वाणिज्य/एसईआर के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गयी है. 70% कोटे के अंतर्गत एसीएम (ग्रेड-‘बी’) के पैनल की अंतिम सूची में टाटानगर के दोनों सीसीआई शंकर कुमार झा, संतोष कुमार प्रसाद के अलावा कुल 30 नाम शामिल हैं. वहीं एसटी श्रेणी से पांच लोगों का नाम इस सूची में हैं.

चक्रधरपुर मंडल वाणिज्य विभाग से सीबीटी पास करने वालों में आठ लोगों का नाम है जबकि आद्रा से भी सात लोग इस सूची में हैं. इसके अलावा खड़गपुर, रांची के अलावा हेडक्वार्टर से भी चयनित उम़्मीदार हैं. सूची जारी होने के साथ ही मेडिकल की प्रक्रिया शुरू हो गयी है इसमें साक्षात्कार की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन को एसीएम के विभागीय चयन प्रक्रिया को हर हाल में 8 अग्रस्त तक पूरा करने को कहा गया है. इससे यह उम्मीद जतायी जाती है कि इससे पहले प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी और जोन को नये पांच एसीएम 8 अगस्त तक मिल जायेंगे. इसमें सामान्य श्रेणी से तीन जबकि आरक्षित श्रेणी से दो को मिलाकर कुल पांच का अंतिम चयन होना है. जिसकी प्रक्रिया चल रही है. नये एसीएम के पोस्टिंग आदेश भी 8 अगस्त तक जारी होने की संभावना जतायी जा रही है.

पोस्टिंग के साथ तबादले भी होंगे !

SER जोन में पांच नये एसीएम की पोस्टिंग के साथ तबादले भी संभव हैं. यहां कुछ एसीएम वर्तमान स्थान पर निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. नये लोगों को पोस्टिंग देने के साथ ही पूर्व से कार्यकाल पूरा करने वाले ACM का तबादला भी किया जा सकता है. रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देश के अनुसार संवेदनशील पदों पर एक निर्धारित समय के बाद तबादले का प्रावधान है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...