Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Tatanagar Station : रेलवे पार्किंग में समाजसेवी ठेकेदार के गुर्गों को डीएसपी ने दिखायी औकात, वर्दीवालों ने खदेड़-खदेड़ कर पीटा!
    आरपीएफ-जीआरपी

    Tatanagar Station : रेलवे पार्किंग में समाजसेवी ठेकेदार के गुर्गों को डीएसपी ने दिखायी औकात, वर्दीवालों ने खदेड़-खदेड़ कर पीटा!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 21, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे स्टेशन के इन आउट गेट पर भी ठेकेदार का कब्जा, आरपीएफ मौन, शांति भंग होने की बनने लगी आशंका 
    • स्टेशन डायरेक्टर के मौन के बीच पार्किंग कर्मियों की मनमानी जारी, पार्किंग से बाहर निकलकर करने लगे वसूली
    • स्टेशन में रायफल लेकर घूम रहे लोग, ठेकेदार के बचाव में सीनियर डीसीएम के बयान के निकाले जा रहे निहितार्थ   

    JAMSHEDPUR. टाटानगर रेलवे स्टेशन में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर होने वाले विवाद के बीच खुद को समाजसेवी बताने वाले ठेकेदार का उदंड चेहरा सामने आया है. ठेकेदार का कर्मचारी बताने वाले आधा दर्जन से अधिक लोग रायफल लेकर रेलवे क्षेत्र में चहलकदमी करते नजर आ रहे. स्टेशन के इन और आउट गेट पर ठेकेदार के लोगों ने कब्जा जमा लिया है. स्टेशन डायरेक्टर के मौन, आरपीएफ की चुप्पी के बीच स्टेशन एक बार फिर खूनी टकराव की ओर बढ़ रहा है.

    हालांकि शनिवार देर रात में समाजसेवी पार्किंग ठेकेदार के गुर्गो का सामना शहर के दबंग डीएसपी भोला प्रसाद से हो गया. फिर क्या था वर्दीवालों ने पूरे पार्किंग क्षेत्र में ठेकेदार के उन कर्मियों को छुपने तक का मौका नहीं दिया. वर्दीवालों ने उनकी पूरे पार्किंग क्षेत्र में खदेड़-खदेड़ कर पिटाई की. बिना ड्रेस के ये लोग ठेकेदार का आदमी बता रहे थे जो डीएसपी भोला प्रसाद की सफेद रंग की स्कॉपियों को यह कहकर रोक दिया था कि ‘पहले पर्ची कटाइये, फिर आगे जाइये’.

    भोला प्रसाद गाड़ी लेकर मुख्य गेट के पास ड्रॉपिंग एरिया में पहुंचे, वहां आकर भी उनसे रसीद दिखाकर पार्किंग शुल्क देने की मांग पर बिना ड्रेस में आये पार्किंग कर्मचारी उलझ गये. डीएसपी ने अपना परिचय दिया लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ. आउट गेट पर भी डीएसपी की गाड़ी को रोका गया. इसके बाद डीएसपी भोला प्रसाद अपने रंग में आये और स्कॉर्पियो पार्किंग के बीचोंबीच रोक दी. पार्किंग कर्मियों से मैनेजर व मालिक को बुलाने को कहा. डीएसपी ने फोन कर आस-पास की पुलिस पार्टी को बुला लिया.

    इसके बाद जो हुआ उसे देखकर अब ठेकेदार की मनमानी झेल रहे आसपास के लोगों, टेंपो चालकों की आंखों चौड़ी और कलेजा ठंडा हो गया. पुलिस के जवानों ने पूरे पार्किंग में समाजसेवी बताने वाले ठेकेदार के लोगों की धुनाई की. चार-पांच कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. आधे घंटे तक यह खेल चलता रहा और दबंग ठेकेदार के गुर्गे भीगी बिल्ली बने दुबके या भागते नजर आये. हमेशा की तरह पूरे हंगामे के बाद रेल पुलिस आयी. इसके बाद कार्य करने वाले पार्किंग कर्मियों से उनका आधार फोटो के साथ पहचान की पूरी जानकारी मांगी गयी है.

    पार्किंग के मैनेजर से रेल पुलिस ने सूची उपलब्ध कराने को कहा है. यहां यह भी कहा गया है कि सभी स्टाफ कंपनी के आई कार्ड के साथ पार्किंग के इन और आउट गेट पर तैनात रहेंगे. हालांकि डीएसपी भोला प्रसाद ने इस घटना पर चुप्पी साध रखी है लेकिन पार्किंग में जो कुछ हुआ उससे आम लोग, ठेकेदार के तथाकथित गुर्गों से परेशान आसपास के दुकानदार-टेंपो चालकों के कलेजे को ठंडक जरूर मिली है. हालांकि इस घटना के बाद कई सवाल रेल प्रशासन के सामने उठ खड़े हुए है.

    फिलहाल स्टेशन के आउट गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे पार्किंग ठेकेदार के लोग हर जाने वाली गाड़ी को रोक रहे है. इससे वहां हर समय जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. डीएसपी की देर रात की गयी कार्रवाई के बाद भी स्थिति यथावत है. आउटगेट पर उन गाड़ियों-दोपहिया को भी रोका जा रहा है जो इन गेट से सीधे आकर बाहर निकल रही है. स्टेशन पार्किंग से लेकर पोर्टिगो तक से आरपीएफ नदारत है. इन और आउट गेट पर ठेकेदार के कब्जे को लेकर रेल प्रशासन सवालों के घेरे में है. लोग सीनियर डीएसएम के अलावा आरपीएफ के मौन मौन का अलग-अलग निहितार्थ निकाल रहे हैं.

    सीनियर डीसीएम से शहरवासियों और आम  यात्रियों के सवाल ! 

    • अगर ठेकेदार की तैयारी पूरी नही थी तो उसे पार्किंग हैंडओवर किस आधार पर दिया गया
    • ठेकेदार के कर्मचारियों की पहचान नहीं तो उन्हें वसूली करने की छूट रेलवे  ने क्यों दे दी  
    • स्टेशन इन और आउट गेट की जिम्मेदारी ठेकेदार को किस नियम से सौंप दी गयी है    
    • पोर्टिंगो से लेकर ड्रॉपिंग लाइन की व्यवस्था ठेकेदार को किस नियम से सौंप दी गयी   
    • रेल परिसर में समाजसेवी व दूसरी गतिविधियां आयोजित करने की छूट ठेकेदार को किसने दी 
    • रेलवे परिसर में रायफल लेकर दहशत फैलाने पर रेल प्रशासन ने नोटिस क्यों नहीं किया 
    • बिना एडवांस लाईसेंस फीस जमा कराये किस नियम से पार्किंग हैंडओवर दे दिया गया
    • ठेकेदार पार्किंग परिसर से बाहर जाकर वसूली कर रहा, इस पर क्या कार्रवाई की गयी  
    • अगर रेल प्रशासन ने चुनिंदा व्यवस्था ठेकेदार को नहीं सौंपी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गयी ? 

    …. जारी ….

    रेलहंट का प्रयास है कि सच रेल प्रशासन के सामने आये. ऐसे में अगर किसी को यह लगता है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है तो वह अपना पक्ष whatsapp 9905460502 पर भेज सकते है, उसे पूरा स्थान दिया जायेगा. 

    DRM CKP railway parking issu SR DCM CKp tatanagar staion parking dispute Tatanagar Station: DSP showed his place to the henchmen of social worker contractor in railway parking uniformed men chased and beat them टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER : खड़गपुर डिवीजन में पांच ट्रेनों में टिकट चेकिंग, स्टील-गीतांजलि एक्सप्रेस से 37 हजार जुर्माना वसूला
    Next Article East Coast Railway : संबलपुर डिवीजन में 200 रेलकर्मियों को चूना लगाकर लोको पायलट हो गया करोड़पति!, जाने क्या है गोलमाल…
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group