Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

आरपीएफ की CIB टीम ने 04 लाख मूल्य का ‘विदेशी गांजा’, पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन रेलवे आरपीएफ की क्राईम ब्रांच विंग को विदेशी गांजा पकड़ने में सफलता मिली है. इस गांजे की कीमत करीब 4 लाख रूपए आंकी गई है और ये गांजा नेपाल से भारत लाया गया था.

जोनल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त/रेसुब/बिलासपुर के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर/सीआईबी/रायपुर साथ उनि/बी आरसाहू एवं बल सदस्य तथा आबकारी विभाग के निरीक्षक/वैभव मित्तल एवं अधिकारी तथा बल सदस्यों के साथ स्टेशन चेंकिग के दौरान प्लेटफार्म नं 1 दुर्ग छोर के पास से एक व्यक्ति को 2 बैग गांजा के साथ पंकडें. उक्त व्यक्ति को कार्यालय में लाकर आबकारी अधिकारी एवं सीआईबी/रायपुर के द्वारा संयुक्त रूप से पूछताछ करने पर नाम हरिओम मिश्रा पिता आंनद मिश्रा उम्र-20 वर्ष निवासी-सुगांव थाना-सुगोली जिला-मोतिहारी (बिहार) का होना बताया.

दोनों बैग चेक करने पर एक बैग में 10 पैकेट एवं दूसरे बैग में 5 पैकेट कुल 15 पैकेट जिसका वजन 15.370किग्रा गांजा मिला। जिसकी अनुमानित कीमत रूं.3,84,250/- होना पाया. पूछताछ करने आरोपी ने बताया उक्त गांजा को पटना सें रायपुर साउथ बिहार एक्सप्रेस से आया था तथा उक्त गांजा को बिलासपुर पहुंचाना था. लेकिन ट्रेन से आते वक्त शराब के नशे में उसे पता ही नहीं चला और वो बिलासपुर के बजाए रायपुर आ गया. यहां से वो बिलासपुर जाने की फिराक में था, लेकिन ज्यादा नशे में होने के कारण उसने यहां आराम कर लिया और सीआईबी ने उसे पकड़ लिया.

आरोपी के विरूद्ध आबकारी विभाग के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही हेतु गांजे को जप्त कर वैधानिक कार्यवाही बाबत आबकारी विभाग वृत्त गंज रायपुर ले जाया गया, जहां अपराध क्रंमाक 113/2025 धारा 20(ब) एनडीपीएस एक्ट 16.07.2025 का मामला पंजीबद्ध किया गया.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सीबीआई ने SrDCM का मोबाइल जब्त किया, तमाम बिंदुओं पर जांच एजेंसी कर रही पड़ताल  मार्च क्लोजिंग के नाम पर रोक दी गयी हैं...