Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » Tamil Nadu : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी टेंडर में लगी आग, हर ओर दिखा धुआं-धुआं
रेल न्यूज

Tamil Nadu : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी टेंडर में लगी आग, हर ओर दिखा धुआं-धुआं

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 13, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Tiruvallur : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास आज यानी रविवार सुबह करीब 5:30 बजे एक मालगाड़ी की चार बोगियों में अचानक भीषण आग लग गई. मालगाड़ी में डीजल भरा हुआ था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. घटना के कारण चेन्नई की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनें भी रोक दी गईं हैं. दक्षिण रेलवे ने 8 ट्रेनें रद कर दी हैं और 5 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है.

सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अधिकारियों ने बताया कि डीजल की ज्वलनशीलता के कारण आग बुझाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही आसपास की संपत्तियों को कोई नुकसान पहुंचा है.

वायरल वीडियो में देखें आग की विभिषिका 

https://www.railhunt.com/wp-content/uploads/2025/07/WhatsApp-Video-2025-07-13-at-12.00.06-PM.mp4

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पर भयानक हादसा हो गया. डीजल से भरी एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में आग कई बोगियों तक फैल गई, जिसमें से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. इस घटना से पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. मालगाड़ी में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. आग इतनी भयंकर थी कि तेज लपटों के साथ पूरे आसमान में धुएं का काला गुबार ही दिखाई दे रहा है.

जान-माल का नुकसान नहीं

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस घटना में किसी की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. आग की सूचना मिलते ही स्टाफ हरकत में आ गया. फायर विभाग और रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई. कई घंटों की मशक्कत के बाद भी दमकल कर्मी आग पर काबू नहीं पा सके हैं. आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है.

आग का वीडियो वायरल

अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की बोगियों में डीजल भरा था. ऐसे में आग लगते ही डीजल भी जलने लगा, जिससे आग बुझाना काफी मुश्किल हो गया. यह आग एक-एक करके लगातार 4 बोगियों तक फैल गई. ट्रेन में भरा डीजल धूं-धूं कर चलने लगा.

मनाली से तिरुपति जा रही थी ट्रेन

बता दें कि यह ट्रेन मनाली से तिरुपति जा रही थी. रास्ते में तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास ही ट्रेन में आग लग गई. प्रशासन ने आसपास मौजूद लोगों को स्टेशन खाली करने का निर्देश दे दिया.

चार टेंकरों में लगी आग

दरअसल, तिरुवल्लुर के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बों में आज सुबह आग लग गई। रेलवे के अनुसार इस मालगाड़ी में डीजल भरा हुआ था और ये मालगाड़ी मनाली से तिरुपति जा रही थी. आज सुबह मालगाड़ी के चार कोच आग की चपेट में आ गए, बाकी कोचों को उनसे अलग कर दिया गया है. इस घटना की वजह से चेन्नई से निकलने और चेन्नई की ओर जाने वाली ट्रेनों के यातायात पर असर पड़ा है. फिलहाल रेल लाइन को क्लीयर करने का काम किया जा रहा है.

ये ट्रेनें की गईं कैंसिल

हादसे के बाद दक्षिण रेलवे ने अलर्ट जारी किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में दक्षिण रेलवे ने कहा, “ट्रेन सेवा अलर्ट! तिरुवल्लूर के पास आग लगने की घटना के कारण सुरक्षा उपाय के तौर पर ओवरहेड बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है. इसके कारण ट्रेन संचालन में बदलाव किया गया है.”

  1. ट्रेन संख्या 20607 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 5.50 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है.
  2. ट्रेन संख्या 12007 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूर शताब्दी एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 6.00 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है.
  3. ट्रेन संख्या 12675 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर कोवई सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है.
  4. ट्रेन संख्या 12243 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 7.15 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है.
  5. ट्रेन संख्या 16057 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुपति सप्तगिरि एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 6.25 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है.
  6. ट्रेन संख्या 22625 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 7.25 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है.
  7. ट्रेन संख्या 12639 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- केएसआर बेंगलुरु वृंदावन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 13 जुलाई को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 7.40 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है.
  8. ट्रेन संख्या 16003 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – नागरसोल एक्सप्रेस, जो डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 9.15 बजे रवाना होने वाली थी, पूरी तरह रद्द है.
Spread the love
goods train tender caught fire smoke everywhere Tamil Nadu: Major accident at Tiruvallur railway station
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRANCHI RPF ने तस्करों के हाथों से मुक्त करायी 9 युवतियां, “ऑपरेशन AAHT” ने बचाई जिंदगी
Next Article RPF/DG : आरपीएफ की पहली महिला डीजी होंगी सोनाली मिश्रा, जानिए क्यों सौंपी गई उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी ?
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
रेल न्यूज

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group