Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » RPF/DG : आरपीएफ की पहली महिला डीजी होंगी सोनाली मिश्रा, जानिए क्यों सौंपी गई उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी ?
आरपीएफ-जीआरपी

RPF/DG : आरपीएफ की पहली महिला डीजी होंगी सोनाली मिश्रा, जानिए क्यों सौंपी गई उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी ?

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 13, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा भारत की पहली रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की महिला महानिदेशक नियुक्त की गई हैं. पहली बार आरपीएफ की महानिदेशक की जिम्मेदारी एक महिला अधिकारी को सौंपी गई है. बता दें कि सोनाली मिश्रा 31 अक्टूबर 2026 तक इस पद पर रहेंगी.

NEW DELHI. मध्य प्रदेश कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी सोनाली मिश्रा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला डीजी होंगी. वह 1993 बैच की अधिकारी हैं. सोनाली मिश्रा कोरेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की पहली महिला महानिदेशक (RPF/DG) नियुक्त किया गया है. सोनाली मिश्रा निर्वतमान डीजी मनोज यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी. मनोज यादव 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. सोनाली मिश्रा की तैनाती मोदी सरकार के महिला सशक्तीकरण के ऐतिहासिक कदमों में से एक है.

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोनाली मिश्रा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. वे 31 अक्तूबर, 2026 को सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बनी रहेंगी. पहली बार किसी महिला अधिकारी को रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जा रही है. वर्तमान में सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (चयन) के पद पर तैनात हैं.

इससे पहले सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश के रायसेन में पुलिस अधीक्षक (एसपी), जबलपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आईजी इंटेलिजेंस जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डेप्युटेशन पर रहते हुए देश की पहली महिला महानिरीक्षक (आईजी) भी बनीं. पंजाब फ्रंटियर की कमान संभालने के दौरान उन्होंने 553 किमी लंबी भारत-पाक अटारी सीमा की निगरानी की. इसके बाद उन्होंने कश्मीर घाटी और बीएसएफ मुख्यालय में खुफिया शाखा का भी नेतृत्व किया.

अपने विशिष्ट करियर में सोनाली मिश्रा ने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. जुलाई 2021 में उन्हें भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब में BSF के गठन की पहली महिला कमांडर नियुक्त किया गया था. इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी में BSF के गठन का नेतृत्व भी किया है, जहां वे इंस्पेक्टर जनरल (IG) के रूप में तैनात थीं. उन्होंने BSF की खुफिया इकाई का भी नेतृत्व किया और बतौर अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) कार्य किया. सुरक्षा बलों में महिला नेतृत्व की यह उपलब्धि मिश्रा की कार्यकुशलता और निष्ठा का प्रमाण है.

सोनाली मिश्रा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPMDS) और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (PMMS) से सम्मानित किया जा चुका है. उनकी यह नई जिम्मेदारी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी, खासकर सुरक्षा बलों में नेतृत्व के क्षेत्र में. रेलवे सुरक्षा बल जैसी अहम संस्था के नेतृत्व में महिला अधिकारी का आना एक बड़ा संकेत है कि अब सुरक्षा बलों में लैंगिक संतुलन की ओर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.

Spread the love
Cabinet Appointment Committee has given approval RPF/DG: Sonali Mishra will be the first woman DG of RPF
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleTamil Nadu : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी टेंडर में लगी आग, हर ओर दिखा धुआं-धुआं
Next Article रेलवे क्वार्टरों के आवंटन में चल रहा बड़ा खेल!, ‘विभागीय पूल’ पर उठाये गये सवाल, रेलमंत्री को भेजा पत्र
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group