Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ROURKELA. रेलवे स्टेशन से फिर जब्त हुआ बड़ी मात्रा में केंदू पत्ता, झारसुगुड़ा के बागडीह से हो रही लोडिंग !
    आरपीएफ-जीआरपी

    ROURKELA. रेलवे स्टेशन से फिर जब्त हुआ बड़ी मात्रा में केंदू पत्ता, झारसुगुड़ा के बागडीह से हो रही लोडिंग !

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 6, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • कमांडेंट और सहायक कमांडेंट की जानकारी में चल रहा केंदू पत्ता की तस्करी का खेल !
    • वन विभाग आरपीएफ के बीच कई बार हो चुका है टकराव, दर्जनों बार जब्त हुआ पत्ता

    ROURKELA. चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला स्टेशन पर फिर से एक बार बड़ी मात्रा में केंदू पत्ता जब्त किया गया है. जब्त केंदू पत्ता दो ट्रॉलियों में लोड किया गया था, इससे उसकी बड़ी मात्रा का सहज अनुमान लगाया जा सकता है. यह पहली बार नहीं है जब ट्रेन और स्टेशन से बड़ी मात्रा में केंदू पत्ता पकड़ा गया है. रेलवे और आरपीएफ की मौन सहमति के बीच कई बार वन विभाग ने सीधी कार्रवाई करते हुए राउरकेला समेत दूसरे स्टेशनों और ट्रेनों में चढ़ाये गये केंदू पत्ता को जब्त कर चुका है.

    ऐसा कहा जा रहा हैकि अवैध कमाई के लिए आरपीएफ के अधिकारी से लेकर जवान तक यात्रियों की जिंदगी को दांव पर लगाने से नहीं चूक रहे. बेखौफ मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनों में झारसुगुड़ा के बागडीह समेत दूसरे स्टेशनों से केंदू पत्ता चढ़ाया जाता है जो राउरकेला, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर होते हुए कोलकता तक पहुंचता है.

    31 मार्च को 12869 CSMT-HWH EXP में राउरकेला स्टेशन से चढ़ायी गयी केंदू पत्ता की खेप लगभग 12 बंडल (लगभग 140 किलोग्राम) रेलहंट की सूचना पर SER आरपीएफ मुख्यालय के हस्तक्षेप से चक्रधरपुर में आरपीएफ की टीम ने जब्त किया था. हालांकि रेलवे के जानकार बताते ही कुछ घटनाएं तो अपवाद है लेकिन झारसुगुड़ा आरपीएफ के क्षेत्राधिकार वाले बागडीह स्टेशन से लगातार केंदू पत्ता की अवैध तस्करी सालों से की जा रही है. 

    यह पूरा खेल आरपीएफ के चक्रधरपुर कमांडेंट और राउरकेला के सहायक कमांडेंट की जानकारी में होता है. आलम यह है कि बागडीह से लेकर हावड़ा तक एक्सप्रेस की कौन कहे सुपरफास्ट ट्रेनों तक में अवैध रूप से केंदू पत्ता की असुरक्षित ढुलाई होती है जो किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है. हालांकि वन सामग्री की तस्करी और ट्रेनों में अवैध ढुलाई को लेकर वन विभाग और आरपीएफ के बीच कई बार टकराव हो चुका है लेकिन अवैध कमाई के इस बड़े खेल को रोकने के लिए कोई तैयार नहीं है.

    यह भी पढ़ें : ROURKELA : सुपरफास्ट गाड़ियों को ”बर्निंग ट्रेन” बना सकता है ”केंदू पत्ता”, अवैध कमाई को लेकर राउरकेला और झारसुगुड़ा आरपीएफ में तानातनी !

    वन सामग्री (केंदू पत्ता)  की अवैध ढुलाई ट्रेनों की लगातार जारी है. झारसुगुड़ा के बाद छोटे स्टेशन बागडीह से आम तौर पर केंदू पत्ता ट्रेनों में चढ़ाया जाता रहा है. यह स्टेशन झारसुगुड़ा आरपीएफ पोस्ट के दायरे में आता है. केंदू पत्ता की अवैध तस्करी पर लगाम नहीं लगने के बाद यह कहा जाने लगा है  कि राउरकेला आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कमलेश समाद्दार और झारसुगुड़ा आरपीएफ प्रभारी योगेंद्र कुमार की निगहबानी और जानकारी में पूरा गोलमाल चल रहा है. हां, कभी-कभार इसे जब्त कर आरपीएफ दिखावे की कार्रवाई भी कर लेता है.

    JHARSUGUDA RAILWAY NEWS loading was being done from Bagdih of Jharsuguda! RAILWAY PROTECTION FORCE ROURKELA RAILWAY NEWS rourkela station ROURKELA. A large quantity of kendu leaves were again seized from the railway station RPF ओडिशा रेलवे न्यूज ट्रेन से केंदू पत्ता जब्त राउरकेला रेलवे न्यूज राउरकेला समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER : बारिश भी नहीं रोक सकी जोश! कोलकाता में जबरदस्त बारिश के बीच AIRF महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा को सुनने पहुंचे रेलकर्मी
    Next Article MUMBAI : माहिम स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर टिकट काट रहा था ‘outsider’, सीबीएस समेत चार सस्पेंड
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group