Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

ORRISA : एंबुलेंस को टक्कर मारने के बाद 100 मीटर घसीटती ले गयी मालगाड़ी

KORAPUT. रायगढ़ से कोरापुट जाने वाली केईआर रेलवे लाइन पर एक मालगाड़ी ने लाइन पार कर रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी. घटना सोमवार की है. सोमवार को कल्याणसिंहपुर खंड के शिकारपाई पंचायत के कनिपई, कंजम जोड़ी, झाकुडू, बेतलांग और चकालंग गांवों से लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए एंबुलेंस से लाया जा रहा था. इसी समय यह घटना घटी.

कनिपाई के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी और एंबुलेंस की टक्कर हो गयी. उस समय ब एंबुलेंस कनिपाई रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. मालगाड़ी एंबुलेंस को टक्कर मारने के बाद पटरी पर 100 मीटर तक घसीटती ले गयी. एंबुलेंस में ड्राइवर और एक आशा कार्यकर्ता के साथ आठ मरीज थे. हालांकि हादसे में किसी को चाेट नहीं आयी.

जिस रेलवे ट्रैक पर यह हादसा वहां औपचारिक क्रॉसिंग नहीं है. इस जगह का इस्तेमाल सड़क पार करने के लिए किया जाता है. यहां लगातार स्थानीय लोग क्रॉसिंग देने की मांग कर रहे हैं.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सीबीआई ने SrDCM का मोबाइल जब्त किया, तमाम बिंदुओं पर जांच एजेंसी कर रही पड़ताल  मार्च क्लोजिंग के नाम पर रोक दी गयी हैं...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

सीनियर डीओएम (को-ऑर्डिशन)/सीकेपी अविनाश को Dy. CCM/FM/GRC बनाया गया है मनीष पाठक की जगह Dy. CEE/Project अजय कुमार को बनाये गये GM/SER के सचिव ...