Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Maha Kumbh : धाम पर अच्छा कर्म करने वाले ही मरते हैं, इस भाव से धर्म को हम देखने वाले लोग हैं, सरकारें इसका भी फायदा उठा रही हैं
    अभिमत

    Maha Kumbh : धाम पर अच्छा कर्म करने वाले ही मरते हैं, इस भाव से धर्म को हम देखने वाले लोग हैं, सरकारें इसका भी फायदा उठा रही हैं

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 17, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    INDIA-RELIGION/KUMBH-STAMPEDE
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सब मिलकर आवाज उठाएं तब कुछ चांद पर रौब पड़े….
    मैं अकेला जुगनू हूं मेरे चिल्लाने से क्या होगा…………

    पूर्व पीएम चंद्रशेखर कहते थे कि नेता का काम आगे बढ़कर जनता को राह दिखाना भी है. श्रद्धालु में बदली जनता को राह दिखाने का ये सही वक्त था या अभी भी है. धार्मिक मठों को भी अपनी सामाजिक भूमिका निभानी चाहिए थी. कह देना चाहिए कि धैर्य रखें. जान जोखिम में डालकर महाकुंभ में ना आएं. इस तरह के बयान व्यवस्था के पोल खुलने का डर या सरेंडर करने जैसे भले लगे, मगर इससे बड़ा संदेश जाता. संभव है कि भीड़ थोड़ी व्यवस्थित हो जाती. खैर, आस्था के नाम पर प्रशासनिक तंत्र की नाकामियां बड़ी आसानी से सनातनी पार्टी के नेताओं ने दबा दी. विपक्ष भी सिर्फ मीडिया के चोंगा और एक्स पर ही गाल बजा रहा है.

    न्यायमूर्तियों को मूर्ति नहीं बने रहना चाहिए था

    खैर, आस्था के नाम पर नेता और मठाधीश मुंह खोलने से बचेंगे. मगर, सरकारी व्यवस्था के फेल हो जाने पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्तियों को मूर्ति नहीं बने रहना चाहिए था. कुंभ में जाने और आने के दौरान हो रहे नरसंहार के लिए अब तक हाकिमों पर हंटर चला देना चाहिए था. ये तो हमारा भारत है. मोतियाबिंद वाले आंखों के साथ मोटरी, गठरी लेकर कुंभ निकलीं महिलाएं मौत को भी शुभ बता रही हैं. गुरुवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही महिला अपनी बहन से कह रही थी कि कुंभ में मरने वाले भाग्यशाली हैं. धाम पर अच्छा कर्म करने वाले ही मरते हैं. इस भाव से धर्म को हम देखने वाले लोग हैं. सरकारें इसका भी फायदा उठा रही हैं.

    उम्मीद मोदी से थी, सवाल भी उनसे ही है

    उम्मीद मोदी से थी. प्रधानमंत्री को अपना उड़न खटोला विदेश की जगह उत्तर भारत से आ रही भीड़ की तरफ मोड़ना चाहिए था. जिस तरह से बाढ़ और सुखाड़ का हेलीकॉप्टर से सर्वे करते हुए मुख्यमंत्रियों और हुक्मरानों की तस्वीरें पहले पन्ने पर छप जाती हैं. फिर वापस आकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये जाते हैं. योजनाएं तैयार हो जाती हैं. हवा से किया गया ये सर्वे भले ही हवा-हवाई होता है. मगर, इससे एक माहौल बनता है. अफसर अलर्ट हो जाते हैं. पीड़ित जनता को भी लगता है कि उनकी खोज-खबर ली जा रही है. इतने बड़े आयोजन में प्रधानमंत्री की किसी भी भूमिका की तस्वीरें, वीडियो, बयान नहीं दिखना, मुझे भले आश्चर्य नहीं लग रहा है. मगर, कम से कम सनातन बचाने के लिए महाकुंभ आ रहे लोगों का सवाल तो उनसे बनता है.

    बस इतना ही आग्रह है

    एक सवाल यह भी है. ये कुंभ 144 साल बाद आया है. मुझे नहीं पता है कि आने वाले 144 साल बाद इसी तरह का कुंभ आयेगा या इससे भी अच्छा होगा. यह भी जानकारी नहीं है कि ये वाला ही अंतिम है. मगर, इतना तय है कि इस महाकुंभ में डुबकी लगाकर आने वाले में से शायद ही कोई 144 साल बाद जिंदा रहेगा. हां, मगर इस तरह के भगदड़ में कुंभ जाने वाले किस शख्स का दिन अंतिम हो जायेगा, ये बड़ा सवाल बनकर उभरा है. मैं तो इस तरह की अव्यवस्था में बुजुर्गों, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों से कुंभ नहीं जाने की विनती कर रहा हूं. पूरी तरह तंदरूस्त लोगों से भी मेरा यही आग्रह है.

    governments are also taking advantage of this Maha Kumbh: Only those who do good deeds die at the Dham we are the people who see religion with this feeling
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRun over on duty : 24 घंटे में दो लोको पायलटों की गयी जान, शोक-श्रद्धांजलि के बीच चालकों में देशव्यापी आक्रोश
    Next Article ट्रेनों की लेट-लतीफी के विरोध में प्रदर्शन, 27 फरवरी को डीआरएम ऑफिस पर देंगे धरना
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    अभिमत

    ‘हिंदू’ से सीखें विरासत और धरोहरों को संजोना और सहेजना, भारत से जुड़ी एक अनोखी दास्तां, जाने क्या है मसाला व्यापार में महिला नेतृत्व के सौ वर्षों का रोमांचक सफर

    August 2, 2026
    अभिमत

    राजनीति के ‘मौसम वैज्ञानिक रामविलास’, जिन्होंने बतौर रेलमंत्री बदल दी भारतीय रेलवे की तस्वीर

    July 5, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group