Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Jammu Railway Division : ई. श्रीनिवास बनाये गये जम्मू रेल मंडल के पहले DRM, … जाने कितना होगा दायरा

Jammu Railway Division : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देश के 69वें नये रेलवे डिवीजन जम्मू डिवीजन का उद्घाटन किया. पीएम के उद्घाटन के तुरंत बाद रेलवे बोर्ड ने जम्मू रेलमंडल के पहले डीआरएम की पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी है. ई. श्रीनिवास को जम्मू रेलवे मंडल का पहला DRM (मंडल रेल प्रबंधक) नियुक्त किया है.

जम्मू रेलमंडल उत्तर रेलवे के अधीन होगा.  ई श्रीनिवास उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में प्रतिनियुक्ति थे. उन्हें उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है.

जम्मू रेलवे डिवीजन का दायरा 721Km का होगा. इसमें जम्मू से श्रीनगर-बड़गाम सेक्शन का रेलवे सेक्शन शामिल होगा. पठानकोट, जोगिंद्रनगर और अन्य नजदीकी रेल सेक्शन भी शामिल किए गए हैं.  रेलवे बोर्ड ने जम्मू में एक नए रेलवे डिवीजन की स्थापना के लिए 1 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था.

जम्मू उत्तरी रेलवे का छठा डिवीजन होगा. इससे पहले अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद. उत्तरी रेलवे की ओर से जम्मू डिवीजन का परिक्षेत्र भी प्रदर्शित कर दिया गया है.

देखें रेलवे द्वारा प्रदर्शित नक्शा 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...