Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

MAHA KUMBH : रेलवे यात्रियों को 80% सस्ती दर पर उपलब्ध करायेगा दवा, प्रयाग और प्रयागराज संगम स्टेशनों पर “दवा दोस्त” दुकान खुली

प्रतीकात्मक तस्वीर

MAHA Kumbh 2025 : महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से विशेष प्रबंध किये गये हैं. आने-जाने के लिए विशेष ट्रेनों, ठहरने के लिए आरामदेह इंतजाम के बाद बीमार होने पर सस्ती दवा भी अब स्टेशनों के खास काउंटर पर उपलब्ध करायी जायेगी. वह भी 80 % कम कीमत पर. रेलवे के रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से यह पहल की गयी है.

13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज आने वाले पर्यटकों और रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए यह पहल रेलवे की ओर से की गयी है. इसके लिए प्रयाग जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशनों पर “दवा दोस्त” नाम से दवा की दुकान संचालित की जा रही है.

उत्तर रेलवे , लखनऊ मंडल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “महाकुंभ के दौरान प्रयाग आने वाले पर्यटकों और रेल यात्रियों के लिए इन दुकानों पर आवश्यक दवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी. इसके तहत मंडल के प्रयाग जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशनों पर “दवा दोस्त” नाम से दवाई की दुकान शुरू की गई है. इन दवा दुकानों पर आवश्यक दवाएं 80 प्रतिशत तक रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी.”

स्टेशन पर मिलेगी दवा, बांस के होटल में रुक सकेंगे यात्री 

उत्तर रेलवे, लखनऊ डिवीजन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “बीमारी की स्थिति में यात्रियों को कहीं और नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्टेशन पर ही अपनी जरूरत की दवाइयां किफायती दामों पर मिल जाएंगी. महाकुंभ के दौरान शहर को साफ बनाए रखने के लिए स्थानीय होटलों में बांस से घर बनाए गए हैं. इससे पर्यावरण को कम नुकसान होगा. अलारकपुरी रिसॉर्ट में असम के मुरली बांस से तैयार बांस के कॉटेज पेश किए हैं. इनमें आधुनिक सुविधाओं के साथ भारतीय परंपरा की झलक भी दिखती है. रिसॉर्ट के मैनेजर, आदित्य सिंह ने मेहमानों से आग्रह किया कि प्लास्टिक का उपयोग कम करें और हरित कुंभ पहल का समर्थन करें.

14 जनवरी, 29 जनवरी और 3 फरवरी को शाही स्नान 

हर 12 साल में एक बार आयोजित होने वाला महाकुंभ 26 फरवरी को संपन्न होगा. कुंभ के मुख्य स्नान अनुष्ठान (शाही स्नान) 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को होंगे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...