Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

झारखंड में लातेहार के बालूमाथ रेलवे कोयला साइडिंग पर अपराधियों ने की फायरिंग

लातेहार. लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे ट्रकों को निशाना बनाकर जमकर फायरिंग किया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, परंतु घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी रेलवे साइडिंग पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं.

इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद ट्रक चालकों ने बताया कि अल सुबह 4 बजे के लगभग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी साइडिंग के अंदर प्रवेश किए और ट्रकों को निशाना बनाकर गोलियां चलानी आरंभ कर दी. अपराधियों ने इस दौरान लगभग 15 से 20 फायरिंग किया. उसके बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए. इधर घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी है.

उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले में पिछले कुछ दिनों से अपराधियों के द्वारा लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. कोयला व्यवसाय को अपराधी सबसे ज्यादा निशाना बना रहे हैं. लगातार हो रही अपराधी घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनता जा रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...