Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

Moradabad : आठवें वेतन आयोग के गठन और रेलवे के निजीकरण पर रोक की मांगों को लेकर आंदोलन

Moradabad. नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने दूसरे दिन बुधवार को भी रैली निकालकर जनसभा की. कपूर कंपनी स्थित यूनियन के मंडलीय कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक रैली निकाली और डीआरएम दफ्तर पहुंचकर यह रैली जनसभा में तब्दील हो गई. इसमें आठवें वेतन आयोग के गठन, रेलवे के निजीकरण पर रोक, बोनस की सीलिंग, आठ घंटे का ड्यूटी रोस्टर, एलडीसी ओपन टू ऑल आदि मांगें प्रमुखता से उठाई गईं.

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रवीणा सिंह ने कहा कि संगठित रहकर ही कर्मचारियों की हर मांग को पूरा कराया जा सकता है. इसीलिए हमें संगठित होकर अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना है. मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने दावा किया कि कर्मचारियों का समर्थन नरमू के साथ है. अब तो यह देखना है कि चुनाव में जीत का अंतर कितना रहेगा. सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद ने कर्मचारियों की लंबित मांगों पर नरमू द्वारा बनाई गई कार्ययोजना पर चर्चा की.

नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने कहा कि उन्होंने नरमू का साथ देने के लिए कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया. साथ ही वादा किया कि आगे भी यूनियन कर्मचारियों के मुद्दों को जोर शोर से उठाती रहेगी. रेलवे यूनियनों की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव से पहले यूनियन अपनी गतिविधियों केसाथ कर्मचारियों पर असर डालने का प्रयास कर रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...