Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » राजस्थान के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम भेजा गया पत्र
    रेल न्यूज

    राजस्थान के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम भेजा गया पत्र

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 2, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    JAIPUR. राजस्थान के  हनुमानगढ़ जंक्शन समेत कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक पत्र जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया है.  इसके बाद BSF, GRP, RPF ने पूरे स्टेशन को खंगाल डाला लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली. रेल थाना में मामला दर्ज कर पुलिस इसकी जांच कर रही है. बताया जाता है कि 11 माह में जयपुर में स्कूल, मॉल और एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने वाली धमकी ई-मेल से मिल चुकी है.

    नये मामले में धमकी भरा पत्र मंगलवार को हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को मिला. इसके 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है. इसमें 30 अक्टूबर को राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर और जयपुर रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी दी गयी थी.

    वहीं पिछले साल 27 दिसंबर को भी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. यह मेल ऑफिशियल कस्टमर केयर आईडी पर भेजा गया था. हालांकि जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला. 15 फरवरी की रात को जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी. जांच में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला था. हालांकि इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चौथी लेयर को और जोड़ दिया गया.

    26 अप्रैल को एयरपोर्ट प्रशासन की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें धमकी देने वाले ने लिखा था कि जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 गेट पर एक काले बैग में बम रखा है. मैं बेंगलुरु में बैठा हूं. इसके बाद 29 अप्रैल को जयपुर एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई लेकिन इस बार भी यह अफवाह निकली.

    इसके बाद 13 मई को फिर जयपुर के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने का ई-मेल आया. सूचना मिलते ही परिजन स्कूल अपने बच्चों को लेने के लिए पहुंच गए. बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया. सभी स्कूलों में गहन जांच की गई, लेकिन कहीं भी बम नहीं मिला.  18 जून को देश के 41 एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसमें जयपुर एयरपोर्ट भी शामिल था. दोपहर एक बजे एयरपोर्ट को ई-मेल के जरिए बम होने की सूचना मिली. हालांकि जांच में कहीं बम नहीं मिला.

    Jaish-e-Mohammed Threat to bomb Rajasthan railway stations
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleVARANASI : डीआरएम ऑफिस से सीनियर डीईएन गिरफ्तार, तीन घंटे की पूछताछ के बाद ले गयी सीबीआई
    Next Article झारखंड के साहिबगंज में आधी रात को बम विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाया, बड़ा हादसा टला
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026
    रेल न्यूज

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026
    रेल न्यूज

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026
    Latest Posts

    झांसी डिवीजन में 48 लोको पायलटों को भेजी गयी ‘चार्जशीट’!, चालकों के रेस्ट रोस्टर और मानसिक तनाव पर छिड़ी नई बहस

    November 22, 2026

    रेलवे यार्ड में दरिंदगी: खाली कोच में महिला का कत्ल, अंगूठी के हॉलमार्क से गुजरात-रायपुर होते हुए कातिल तक पहुंची पुलिस

    November 21, 2026

    रेलवे बोर्ड की सख्ती पर भारी ‘हाजीपुर’ की मेहरबानी! IPF बरनवाल की दानापुर वापसी पर घिरे RPF IG और कमांडेंट

    November 21, 2026

    CLW के 16 नंबर शॉप में बड़ा हादसा: रेलकर्मी रिंकू यादव के सिर पर गिरा इंजन का भारी हिस्सा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    November 19, 2026

    तत्काल का खेल: RPF के शिकंजे में रेलवे क्लर्क, कुली और ‘गुरुजी’, लाखों के अवैध टिकट बरामद

    November 18, 2026

    KOTA: स्वराज एक्सप्रेस से उतरते ही विजिलेंस के शिकंजे में फंसे मुंबई के तीन TTE, तलाशी में मिला अधिक ‘कैश’!

    November 15, 2026

    टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में रही अफरा-तफरी

    November 15, 2026

    Rajasthan Railway Track Blast: पाकिस्तानी फंडिंग से रची गई थी साजिश, पंजाब के गुरदासपुर से युवक-युवती गिरफ्तार

    November 15, 2026

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group