Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

VARANASI : डीआरएम ऑफिस से सीनियर डीईएन गिरफ्तार, तीन घंटे की पूछताछ के बाद ले गयी सीबीआई

  • रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और री-मॉडलिंग प्रोजेक्ट का बिल पास करने में कमीशन की मांग का आरोप 
  • सीबीआई ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की, घर से मिले 2.20 लाख, दस्तावेज, फाइलें ले गयी टीम 

LUCKNOW.  लखनऊ से आयी सीबीआई टीम ने मंगलवार की दोपहर वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में छापेमारी कर सीनियर डीईएन 2 सत्यम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. सत्यम की गिरफ्तारी तीन घंटे चली पूछताछ के बाद की गयी. लखनऊ से आई सीबीआई टीम के पहुंचते ही पूरे कार्यालय में अफरातफरी मच गयी. सत्यम सिंह के आवास से नकद 2.20 लाख रुपये बरामद किए गये हैं.

सीबीआई टीम आरोपी सीनियर डीईएन को लखनऊ ले गयी. सूचना है कि अधिकारी के घर से कैश, आभूषण और लग्जरी आइटम भी मिले हैं. सीबीआई ने एक ठेकेदार की शिकायत पर यह कार्रवाई की. इससे पहले जांच में सीबीआई को रेलवे इंजीनियर के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे. सीबीआई की टीम DRM ऑफिस दोपहर बाद अचानक पहुंची और RPF से जानकारी लेकर सीधे सीनियर डीईएन के कार्यालय पहुंच गयी.

यह बताया जा रहा है कि सीबीआई की कार्रवाई का केंद्र पिछले साल पूरे हुए रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और री-मॉडलिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी रही. आरोप है कि इन परियोजनाओं के बिल पास करने के बदले अधिकारी द्वारा लंबे समय से कमीशन की मांग की जा रही थी. सीबीआई ने अधिकारी के कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, रजिस्टर और मोबाइल को अपने कब्जे में लिया है. टीम ने परियोजनाओं से जुड़ी कई फाइलों और रिकॉर्ड्स की जांच की है.

सीबीआई की छापेमारी के बाद इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े अधिकारी समेत ठेकेदारों ने अपने-अपने मोबाइल बंद कर लिये. डीआरएम कार्यालय में काम करने वाले कुछ अधिकारी वहां से गायब हो गये. अब तक सीबीआई ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. लेकिन सीनियर डीईएन को टीम अपने साथ लखनऊ ले गयी है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...