Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

हादसों की रेल : ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर पत्थर मिलने की अफवाह, जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस पटरी से उतरी

JABALPUR. मध्य प्रदेश में पश्चिम-मध्य रेलवे (WCR) जोन के जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार की सुबह पटरी से उतर गए. दुर्घटना सुबह 5.40 बजे हुई. इसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ है. रेलवे ने जांच के लिए एक समिति गठित की है. इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह में प्रवेश कर रही थी. पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के ठीक पीछे के थे. इससे पहले ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर पटरी पर पत्थर मिलने की घटना हुई थी. हालांकि झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने इसे अफवाह करार दिया है. उन्होंने बताया कि ऐसी कोई घटना ग्वालियर के आसपास नहीं घटित हुई है.

वहीं जबलपुर में ट्रेन डिरेल्मेंट को लेकर पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) मधुर वर्मा ने मीडिया को बताया कि ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 5.35 बजे था. दुर्घटना 5.38 बजे सुबह हुई. लोको पायलट के तत्काल ब्रेक लगाने से अन्य डिब्बे बेपटरी होने से बच गये. इसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ है. इस हादसे के कारण आधे घंटे तक रेल यातायात रुका रहा.

पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही थी. जांच के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारणों का पता चलेगा. उन्होंने कहा कि मार्ग पर रेल यातायात सामान्य है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...