RANCHI. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्की कुमार है. वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है. आरपीएफ निरीक्षक डी शर्मा ने गुरुवार को बताया कि रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ लगातार गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है.
इसी क्रम में ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर अलर्ट आरपीएफ महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक तस्कर के पास संदिग्ध सामान को नोटिस किया . इसके बाद उपनिरीक्षक सूरज पांडे और सोहन लाल ने पहुंचकर विक्की से पूछताछ की. ट्रॉली बैग की जांच करने पर बैग से गांजा बरामद किया गया. मामले की सूचना रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई. बरामद गांजा की कीमत एक लाख 35 हजार रुपये आंकी गयी है. जब्त गांजा और तस्कर को जीआरपी रांची को सौंप दिया गया.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































