Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » TATANAGAR : GM/SER से टाटा-गुवा सवारी गाड़ी को भाया चक्रधरपुर गुवा चलाने की मांग
    रेल यूनियन

    TATANAGAR : GM/SER से टाटा-गुवा सवारी गाड़ी को भाया चक्रधरपुर गुवा चलाने की मांग

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 4, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    JAMSHEDPUR. टाटा – गुवा सवारी गाड़ी को भाया चक्रधरपुर गुवा तक चलाई जाए . उक्त आशय की मांग ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने दक्षिण पूर्व के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा से की . उल्लेखनीय है, कि चक्रधरपुर रेलवे मंडल मुख्यालय से चाईबासा जाने के लिए कोई भी सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है. फलस्वरुप न केवल रेल कर्मचारियों को बल्कि चक्रधरपुर रेलवे मंडल के परितः रहने वाले ग्रामीण एवम शहर वासियों को भी चाईबासा जिला मुख्यालय जाने के लिए अत्यधिक खर्च कर व्यक्तिगत वाहन, बस , टेंपो, ऑटो के द्वारा सफर करना पड़ता है.

    ज्ञात हो, कि विगत कई वर्षों से चक्रधरपुर अनुमंडल के प्रबुद्ध नागरिकों, ग्रामीणों , विद्यार्थियों एवम रेलकर्मियों के द्वारा चक्रधरपुर से चाईबासा के बीच में सीधी रेलगाड़ी चलाने की मांग की जाती रही है. आज टाटानगर में निरीक्षण करने आए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने दो सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसमे उन्होंने टाटा से गुवा जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 08155 को भाया चक्रधरपुर, गुवा तक चलाने एवम गाड़ी संख्या 08156 को गुवा से भाया चक्रधरपुर टाटा तक मेमू के रूप में चलाने की मांग की है.

    श्री प्रसाद ने अपने मांग में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार मिश्रा से कहा कि जब तक चक्रधरपुर रेलवे मंडल मुख्यालय चक्रधरपुर एवं चाईबासा जिला मुख्यालय के बीच सीधी ट्रेन नहीं चलाई जाती तब तक टाटानगर से प्रातः 7:30 बजे खुलने वाली टाटा गुवा सवारी गाड़ी संख्या 08155 को चक्रधरपुर होते हुए चाईबासा एवं गुवा तक चलाई जाए एवम गुवा से टाटा आने वाली गाड़ी संख्या 08156 को चक्रधरपुर होते हुए टाटानगर तक मेमू बनाकर चलाई जाए.

    अपनी दूसरी मांग में श्री प्रसाद ने महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व श्री अनिल कुमार मिश्रा को बताया कि टाटानगर स्थित रेलवे कालोनियों की स्थिति अच्छी नहीं है. रेलवे कालोनियों में कोई भी स्तरीय बुनियादी सुविधा ठीक से उपलब्ध नहीं कराई गई है. टाटानगर के विभिन्न रेलवे कालोनियों में रहने वाले रेल कर्मचारियों एवम उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जबकि बगल में टिस्को के द्वारा अपने कॉलोनी का रख रखाव गुणवत्तापूर्ण ढंग से उच्च स्तरीय मानक के आधार पर किया जाता है .

    उपरोक्त समस्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने टाटानगर स्थित समस्त रेलवे कालोनियों को सुविधायुक्त बनाकर मॉडल कॉलोनी में परिणत करने की मांग की है. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में टाटानगर शाखा सचिव मुद्रिका प्रसाद . टाटानगर शाखा रनिंग ब्रांच के अध्यक्ष जितेंद्र यादव, सहायक सचिव आदर्श कुमार, शशिकांत कुमार, अजय कुमार ठाकुर एवम विनोद कुमार गुप्ता शामिल थे.

    प्रेस विज्ञप्ति

    Jamshedpur News Memorandum submitted OBC Railway Employees Union South Eastern Railway Tata-Guwa passenger train TATANAGAR STATION
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : चलती ट्रेन में परिचारक और उसके सहयोगी पर हमला, भुसावल में भर्ती
    Next Article TATANAGAR से पीएम मोदी तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखायेंगे हरी झंडी, तैयारी देखने पहुंचे GM/SER
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यूनियन

    रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

    September 30, 2026
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    September 29, 2026
    Latest Posts

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group