Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन स्थगित, ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद लिया फैसला

फाइल फोटो

Kolkata.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक करने के बाद कुड़मी समाज ने अपना रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया. कुड़मी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन में ममता बनर्जी खुद शामिल रहने का भरोसा दिया है. इस बाबत मुख्यमंत्री ने अपनी मंशा आदिवासी कुड़मी समाज के संयोजक अजीत प्रसाद महतो को बता दिया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के लिए किये गये कामों का ब्योरा भी दिया और कहा कि वह और भी काम इस समाज के लिए करना चाहती हैं.

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में अजीत प्रसाद महतो के अलावा जंगलमहल के चार जिले पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर व झाडग्राम के आदिवासी कुड़मी समाज के 18 प्रतिनिधि ममता बनर्जी के साथ बैठक में शामिल थे. अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आदिवासी कुड़मी समाज 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करनेवाला था, जिसे देखते हुए आदिवासियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ने उनके प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया था. वहां पर ममता बनर्जी ने अजीत प्रसाद महतो को कुड़मी उन्नयन परिषद के साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया. लेकिन वह किसी भी तरह का सरकारी पद लेने से इनकार कर दिये. मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद कुड़मी समाज ने रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. केंद्र सरकार ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटीHI दिल्ली, 18 अप्रैल...