Bengaluru. दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसुरू मंडल में सकलेशपुर और बल्लूपेट के बीच हुए भूस्खलन के कारण बेंगलूरु-मंगलूरु के बीच एक बार फिर ट्रेन सेवा बाधित हुई. रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार देर शाम जारी सूचना में यह जानकारी दी और बताया कि इस मार्ग पर ट्रेन संख्या 16575 यशवंतपुर जंक्शन- मंगलूरु जंक्शन एक्सप्रेस (11 अगस्त), ट्रेन संख्या 16540 मंगलूरु जंक्शन – यशवंतपुर जंक्शन एक्सप्रेस (11 अगस्त), ट्रेन संख्या 16596 कारवार – केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस (12 अगस्त) , ट्रेन संख्या 16595 केएसआर बेंगलूरु – कारवार एक्सप्रेस (11 अगस्त) को रद्द कर दिया गया.
उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें. इससे पूर्व 26 जुलाई को सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रेल खंड पर भूस्खलन के कारण इस रेल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था जिसे मलबे की सफाई कर अभी दो दिन पूर्व आठ अगस्त को ही यात्रियों के लिए खोला गया था और कुछ ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया था.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































