Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

Dhanbad : ट्रेन व स्टेशन से यात्रियों का सामान उड़ाने वाले सात लोग पकड़ाये

Dhanbad. रेल पुलिस ने धनबाद स्टेशन से बुधवार को सात लोगों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा है. इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है. रेल डीएसपी डीएन बंका ने बताया कि 24 जुलाई को प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी के दौरान कुछ लोग पुलिस को देख कर भागने लगे. इसके बाद जवानों ने दौड़ाकर सभी को पकड़ लिया. तालाशी में उनके पास से लैपटाॅप, तीन स्मार्ट मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल समेत अन्य सामानों बरामद हुए. पूछताछ करने पर इनका जवाब संतोषजनक नहीं था.

इसके बाद पुलिस सभी को पकड़कर थाना ले आयी. पकड़े गये लोगों में कई का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड रहा है. इनकी हुई गिरफ्तारी: पकड़े गये लोगों में कतरास मोड़ चौथाई कुल्ही उर्दू स्कूल के समीप रहने वाला सूरज कुमार वर्मा, नया बाजार, ईदगाह मस्जिद के समीप रहने वाला अरमान कुरैशी उर्फ दानिश कुरैशी, भूली मोड़ निवासी सूरज सिंह, उत्तरी 24 परगना बरइपुर निवासी मो समीर खान, भूली मोड़ निवासी रवि सिंह उर्फ रवि डोम, बलियापुर गोपनाडीह निवासी रवि कुमार, उत्तरी 24 परगना कैनिंग तालही निवासी सलामत गाजी शामिल हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...