Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

KATIHAR : आरपीएफ ने ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह के 10 लोगों को पकड़ा, 12 मोबाइल जब्त

KATIHAR. आरपीएफ की टीम ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान उड़ाने वाले गिरोह के 10 लोगों को पकड़ने में कामयाबी पायी है. उनके पास से 1.91 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 12 कीमती मोबाइल बरामद किये गये हैं. वहीं दूसरी ओर कटिहार रेल मंडल के एनजेपी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बिचौलिया से लगभग 2.21,851/- रुपये के 84 रेलवे ई-टिकट बरामद किया है.
न्यू जलपाईगुड़ी की आरपीएफ और सीआईबी टीम ने संयुक्त रूप से न्यू जलपाईगुड़ी के स्थित पीआरएस काउंटर पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया. अभियान के दौरान, रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा और लगभग 48,383/- रुपये मूल्य के 18 रेलवे ई-टिकट बरामद किया. वहीं आरपीएफ ने सीपीडीएस और न्यू जलपाईगुड़ी की जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया और दो लोगों को पकड़ा. उनके पास से लगभग एक लाख रुपये के चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया है. पूछताछ के बाद कुल 12 फोन जब्त किये जाने की सूचना है.
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...