- दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
ADRA. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं आंशिक समापन व आंशिक प्रारंभ किया गया है.
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 30 जून को खुलने वाली रांची- हावड़ा-रांची एक्सप्रेस (18628 व 18627) के मार्ग में परिवर्तन किया जायेगा. यह ट्रेन कोटशिला- पुरुलिया- चांडिल- टाटा- खड़गपुर के रास्ते चलायी जायेगी. 30 जून को खुलने वाली बिष्णुपुर- धनबाद मेमू एक्सप्रेस (08677) का आंशिक समापन एवं धनबाद- बांकुड़ा मेमू एक्सप्रेस (08678) का आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन से किया जायेगा.
30 जून को ही खुलने वाली चक्रधरपुर- गोमो मेमू एक्सप्रेस (18116) का आंशिक समापन एवं गोमोह- चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18115) का आंशिक प्रारंभ आद्रा स्टेशन से किया जायेगा.
- इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹353 करोड़ का GST टैक्स डिमांड नोटिस रद्द, जानें क्या है पूरा मामला - July 31, 2026
- RAC में दो यात्रियों को मिला सिर्फ 1 बेडरोल! यात्री पहुंचा कोर्ट, रेलवे को देना होगा ₹25,000 का हर्जाना - July 31, 2026
- 12 साल में 5.5 लाख से ज्यादा नौकरियां, संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश की रिपोर्ट, UPA दौर से की तुलना - July 30, 2026















































































