Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

रेल पुलिस ने ट्रेन से चोरी-लापता 85 फोन को खोज निकाला, यात्रियों को वापस किया

Ghaziabad. ट्रेनों में चोरी व गुम मोबाइलों का उपयोग विभिन्न राज्यों में किया जा रहा था. चेारी की सूचना पर गाजियाबाद रेल पुलिस ने बड़ा अभियान चलाकर 18 लाख मूल्य के लगभग 85 मोबाइल फोन बरामद किया है. अब इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक दावेदारों को सौंपा जा रहा. लोग लंबे समय बाद फोन वापस पाकर रेल पुलिस का आभार जता रहे हैं.

पुलिस के अनुसार जनवरी से मई तक 300 मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत मिली थी. इसके बाद टीम बनाकर अभियान चलाया गया इसमें पुलिस ने 10 राज्यों से 18 लाख के 85 फोन जब्त किया.

गाजियाबाद जीआरपी के डिप्टी एसपी सुदेश गुप्ता ने बताया की अन्य फोन की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक यह फोन बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में चल रहे थे.

पुलिस ने करीब 18 लाख रुपए के 85 बरामद फोन को  उनके वास्तविक दावेदारों को सौंपने का काम शुरू कर दिया है. रविवार को कई लोगों को फोन वापस किया. लापता फोन पाकर लोग खुश दिखे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...