Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

SER/GM ने संतरागाछी से शालीमार तक किया निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति जानी

KOLKATTA. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने शुक्रवार 29 मार्च 2023 को खड़गपुर रेलमंडल के संतरागाछी-शालीमार सेक्शन का निरीक्षण किया. इस दौरान खड़गपुर डीआरएम केआर चौधरी भी उनके साथ थे.

जीएम ने अपने निरीक्षण की शुरुआत संतरागाछी कोचिंग डिपो से की. यहां स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को देखा और संतरागाछी में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री यूनिट का भी निरीक्षण किया.

साइट पर निरीक्षण करते जीएम व डीआरएम

जीएम/एसईआर ने पद्मपुकुर में कोचिंग डिपो और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल का भी निरीक्षण किया और रेलकर्मियों से यहां की प्रक्रिया की जानकारी ली. उन्होंने जरूरी सुझाव भी दिये.

इसके बाद शालीमार स्टेशन पहुंचे जीएम और डीआरएम ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की. मुख्यालय शाखा अधिकारियों के साथ स्टेशन और यार्ड का निरीक्षण भी किया. जीएम ने पार्सल कार्यालय के पास शालीमार में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव डिपो के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का भी दौरा किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...