KHARAGPUR. खड़गपुर रेलवे स्टेशन के 125 साल पूरे होने का समारोह सादगी से केक काटकर स्टेशन पर मनाया गया. इस मौके पर डीआरएम केआर चौधरी और मेदिनीपुर सांसद दिलीप घोष ने केक काटा. इस दौरान नए एफओबी के उत्तर और दक्षिण की ओर नए टिकट बुकिंग काउंटरों का उद्घाटन भी सांसद ने किया. सांसद ने बुकिंग कार्यालयों के उद्घाटन के बाद खड़गपुर से गिरी मैदान तक का अनारक्षित टिकट भी खरीदा.

खड़गपुर स्टेशन के 125 साल पूरे होने पर काटा गया केक
मेदिनीपुर सांसद दिलीप घोष ने उद्घाटन के मौके पर संसदीय क्षेत्र की सुविधाओं और खासकर रेलवे की पहल की जानकारी दी. कहा कि सरकार लगातार रेलवे में विकास कार्य करते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है.

खड़गपुर में बुकिंग काउंटर का उद्घाटन करते सांसद दिलीप घोष
खड़गपुर रेलवे स्टेशन के 125वां वर्ष का समारोह मनाने के दौरान डीआरएम और सांसद ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया. समारोह को लेकर रेलवे की ओर से बेहतर व्यवस्था की गयी थी. मालूम हो कि खड़गपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन को 1898-99 में चालू किया गया था. उस समय रेलवे जोन बंगाल-नागपुर रेलवे था जिसके खड़गपुर- कटक लाइन को 1899 में नए वर्ष के दिन चालू किया गया था.
19 अप्रैल 1900 को कोलाघाट में रूपनारायण नदी पर पुल के उद्घाटन के साथ हावड़ा को खड़गपुर के साथ जोड़ा गया. उसी साल खड़गपुर को सिनी से भी जोड़ा गया था. यह रेलमार्ग 1898-99 में तैयार हुआ था. खड़गपुर- मिदनापुर के बीच 1901 में रेल यातायात शुरू किया गया था.
- JAMSHEDPUR : पोटका प्रखंड के सिधिरसाई रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, ₹5 करोड़ की लागत से बनेगा नया आधुनिक भवन - July 18, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में तबादला उद्योग हावी ! टाटानगर में 26 साल से जमे अमित चौधरी को Sr DCM ने फिर से नवाजा, पार्सल से हटाकर गुड्स में दी प्राइम पोस्टिंग - July 18, 2026
- 30 जून को रिटायर हुए रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, पेंशन में जुड़ेगा एक और सालाना इंक्रीमेंट, रेलवे बोर्ड का बड़ा निर्णय - July 17, 2026


















































































