Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

यूनियन चुनाव का पत्र जारी हो गया है तो, रेलकर्मियों से चंदा की कटौती पर लगेगी रोक !

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ, प्रयागराज के महामंत्री हेमन्त विश्वकर्मा ने महाप्रबन्धक उ.म.रे. को पत्र भेजकर रेलवे बोर्ड से जारी पत्र क्रमांक- 2023/SBEC-III/Policy/I दिनांक 01.02.2024 के आलोक में यूनियन के लिए की जा रही चंदा वसूली रोकने की मांग की है.

उन्होंने जीएम से अनुरोध किया है कि रेलवे बोर्ड ने चुनाव को लेकर घोषणा कर दी है. ऐसे में यूनियनों की मान्यता के चुनाव जुलाई-अगस्त, 2024 में करवाये जायेंगे. ऐसे में कुछ कदम उठाये जाने आवश्यक हैं.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से रेल कर्मचारियों के वेतन से मान्यता प्राप्त यूनियनों के पक्ष में प्रशासन द्वारा की जा रही चन्दा कटौती पर मान्यता के चुनाव को ध्यान में रखते रोक लगाने की मांग की गयी है.

अपने पत्र में हेमंत विश्वकर्मा ने बताया है कि मान्यता के चुनाव में जिन संगठनों को मान्यता मिलेगी उनके पक्ष में चन्दा कटौती चुनाव के बाद ही किया जाना न्यायसंगत होगा. ऐसे में तत्काल प्रभाव से यूनियनों की की जा रही चंदा की कटौती पर रोक लगायी जाये.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...