Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » टाटानगर रेलवे इंस्टीट्यूट में ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल ने मनाया 58वां स्थापना दिवस
    रेल यूनियन

    टाटानगर रेलवे इंस्टीट्यूट में ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल ने मनाया 58वां स्थापना दिवस

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 18, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • संगठन की मजबूती से ही कर सकते है चुनौतियों का सामना : विधायक

    JAMSHEDPUR. ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल ने रविवार 18 फरवरी को टाटानगर रेलवे इंस्टीट्यूट में अपना 58वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, एनएफआईआर के सहायक महासचिव शिवारंजन मिश्रा, रेलवे क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने विचार रखे.

    विधायक मंगल कालिंगी ने किसी भी चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन की मजबूती को आवश्यक बताया. उन्होंने कहा कि वह गार्ड काउंसिल के सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे. सांसद विद्युत वरण महतो, मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई नेताओं ने ट्रैक मैनेजरों (गार्ड) को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी.

    कार्यक्रम में उपस्थित कौंसिल के सदस्य और यूनियन नेता

    18 फरवरी 1966 को अतर सिंह आहूजा, एमएम डिसूजा आदि ने मिलकर ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल की स्थापना की थी. तब से रेलवे के सभी जोन में इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है.

    टाटानगर एरिया मैनेजर अभिषेक सिंघल ने रेलवे में चल रहे बदलाव पर चर्चा करते हुए गार्ड यानी ट्रेन मैनेजरों की कार्य चुनौतियों पर फोकस किया. कहा कि ट्रेन मैनेजरों के कारण लोगों की यात्राएं सफल हो पाती है. यह कठिन जॉब है जिसमें ट्रेन मैनेजरों को लगातार परिवार से दूर ड्यूटी निभानी पड़ती है.
    कार्यक्रम में काउंसिल के डिविजनल सचिव एनएन सिंह, एसके तांती, जे मंडल, एमके मंडल, अमित विकास, गंगा प्रसाद, अंकित सिंह, आरएस पंडित, एसके आदि मुखी उपस्थित थे.

    चक्रधरपुर में भी मनाया गया एआइजीसी का स्थापना दिवस

    ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल (एआइजीसी) का स्थापना दिवस चक्रधरपुर शाखा की ओर से चेस एकेडमी परिसर में मनाया गया. एआइजीसी के अध्यक्ष आरवीपी सिंह ने संस्था का ध्वज फहराया जबकि केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को खिलाया. एआइजीसी चक्रधरपुर शाखा अध्यक्ष रंजीत चटर्जी ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता का आह्वान किया. उन्होंने 12 अप्रैल को दक्षिण पूर्व रेलवेके ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल एआईजीसी का 18वां वार्षिक महाधिवेशन आयोजित करने और नई कमेटी का गठन की बात कही. 18 फरवरी 1966 को ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल की स्थापना की थी.

    इस मौके पर आरके महतो, कोषाध्यक्ष आरके सिंह, जीडी दास, बीसी डे, बी भट्टाचार्य, राकेश तिवारी, देवदुलाल दास,शेखर कुमार, चंदन दत्ता, राजीव कुमार, पीके चितरंजन प्रसाद, एसके प्रसाद, सौगतो बराई, राजन नायर, शंभुसिंह, अर्जुन कुमार आदि उपस्थित थे.

    All India Guard Council All India Guard Council Foundation day General Secretary of All India Guard Council
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleयूनियन चुनाव का पत्र जारी हो गया है तो, रेलकर्मियों से चंदा की कटौती पर लगेगी रोक !
    Next Article कॉम. एमएन प्रसाद अमर रहे के नारों से गूंजा गोमो का अलारसा भवन, जीवन संघर्ष को किया गया याद
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026
    रेल यूनियन

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026
    रेल यूनियन

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026
    Latest Posts

    प्रेमिका को बदनाम करने के लिए ट्रेन को बम से उड़ाने की दी धमकी, लखनऊ से मोहम्मद शारिक गिरफ्तार

    November 13, 2026

    रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 22,195 पदों के लिए अगले चरण की प्रक्रिया शुरू

    November 13, 2026

    असम के बाद कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरे, 12 घंटे में दूसरी ट्रेन बेपटरी

    November 11, 2026

    असम के गुवाहाटी में बड़ा ट्रेन हादसा: डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे, 50 से अधिक घायल, इंजन का वीडियो वायरल!

    November 11, 2026

    सोनाखान के स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय सम्मानित, सूझबूझ और तत्परता से बड़ी दुर्घटना को टाल दिया

    November 10, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

    November 10, 2026

    उत्तर पश्चिम रेलवे में 2,008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा और इंटरव्यू के सीधा मौका

    November 10, 2026

    ECR में नया फर्जीवाड़ा: 2018 के संदिग्ध पत्र से दानापुर डिवीजन के सोलर टेंडर में हुआ बड़ा खेल, क्या जीएम करायेंगे जांच!

    November 9, 2026

    ट्रेन में हुड़दंग: चेन खींचने से रोकने पर TTE पर हमला, हैंड-हेल्ड टर्मिनल तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 9, 2026

    मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, पटरी से उतरी पैसेंजर गाड़ी, 4 की मौत और 120 घायल

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group