Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

उत्तर मध्य रेलवे : 20 साल बाद हुए डॉक्टरों के ट्रांसफर चार माह में रद्द

इलाहाबाद. उत्तर मध्य रेलवे में बीसों साल बाद किए गए डॉक्टरों के ट्रांसफर चार माह बाद ही रद्द कर उन्हें पुनः उनके पूर्व स्थानों पर पदस्थापित कर दिया गया है. झांसी, आगरा और कानपूर से ट्रांसफर हुए किसी सीनियर डॉक्टर चार माह में अभी नयी जगह ज्वाइन नहीं किया था तब तक उनका तबादला आदेश उसी डिवीजल में रहने का फिर से आ गया. बताया जाता है कि उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनों मंडलों में चार माह पूर्व लगातार मिल रही शिकायतों की जांच और विजिलेंस की अनुशंसा पर डॉक्टरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए थे. हालांकि पोस्टिंग में उन्हें सेटिंग लगाने का पूरा मौका दिया गया और नतीजा अब सामने आया है.

सोमवार, 2 अप्रैल को उ.म.रे. मुख्यालय द्वारा जारी आदेश को देखने मात्र से यह स्पष्ट हो जाता है कि इन सभी डॉक्टर्स को उनकी पुरानी जगहों पर ही चॉइस पोस्टिंग बहाल कर दी गई है. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की ट्रांसफर/पोस्टिंग में ‘रेलवे स्वास्थ्य सेवा निदेशालय’ के डीजी/आरएचएस सहित कुछ अन्य तथाकथित उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों की अनुशंसा भी काम आयी है. तबादलों में झांसी, कानपुर, आगरा और इलाहबाद में बीस-पचीस वर्षों से एक ही जगह जमे हुए डॉक्टरों को मात्र छः माह में पुनः उनके पूर्व स्थानों पर पदस्थ कर दिया गया है. इसे लेकर सिस्टम पर सवाल उठाये जा रहे है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए स्व-अनुरोध स्थानांतरण (Own Request Transfer) के नियमों में बड़ा संशोधन नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की बाध्यता खत्म, HRMS पोर्टल से...