Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, November 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » JABALPUR : रेलवे का रिटायर कर्मचारी दो बैंक खातों में 12 साल तक लेता रहा पेंशन, 60 लाख का हो गया भुगतान
    मीडिया

    JABALPUR : रेलवे का रिटायर कर्मचारी दो बैंक खातों में 12 साल तक लेता रहा पेंशन, 60 लाख का हो गया भुगतान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 22, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    JABALPUR. रेलवे वित्त व कार्मिक विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण रिटायर रेलकर्मी को दो अलग-अलग बैंक खातों में 12 साल तक पेंशन राशि का भुगतान होता रहा. घटना पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल की है. इस दौरान 60 लाख से अधिक राशि का भुगतान रेलवे खाता से रिटायर कर्मचारी चीफ लोको इंस्पेक्टर (सीएलआई) अमर सिंह को हो चुका था.

    इस बीच अमर सिंह की मृत्यु होने पर जब पत्नी ने फैमिली पेंशन के लिए आवेदन दिया तब एकाउंट विभाग को इस चूक का पता चला. इस मामले में अब लेखा विभाग के कर्मचारी हर्ष वर्मा को मेजर पेनाल्टी चार्जशीट जारी किया गया है. हर्ष वर्मा पमरे मजदूर संघ का मंडल कोषाध्यक्ष भी हैं.

    जानिये क्या है मामला

    जबलपुर में चीफ लोको इंस्पेक्टर (सीएलआई) के पद पर कार्यरत अमर सिंह 31 मार्च 2011 को सेवानिवृत्त हो गये थे. उनका पेंशन सेंट्रल बैंक आफ इंडिया बिलहरी शाखा में पेंशन आता था. स्टेंडिंग भुगतान के लिए अमर सिंह कोर्ट गये. 2021 में उन्हें रेलवे से एरियर्स मिला. अमर सिंह ने रेलवे में आवेदन देकर पेंशन एकाउंट सेंट्रल बैंक आफ इंडिया (सीबीआई) बिलहरी शाखा से स्टेट बैंक आफ इंडिया मढ़ाताल ब्रांच में करने का अनुरोध किया.

    यही चूक हो गयी. कर्मिक व लेखा विभाग ने अमर सिंह के सीबीआई शाखा से पत्राचार किया और दूसरे बैंक को बिना सूचित किये एसबीआई में पेंशन भुगतान के लिए पीपीओ आर्डर 2 जून 2021 को जारी कर दिया. इसमें पेंशन की देय तिथि 31 मार्च 2011 दी गयी. रेलवे से अमरसिंह का पीपीओ मिलते हीदर्ज पेंशन देय तिथि 31 मार्च 2011 को मानते हुए एसबीआई ने 1 अप्रैल 2011 से नवम्बर 2021 तक का एरियर्स 46 लाख 8 हजार 508 रुपए का भुगतान उन्हें कर दिया.

    यही नहीं दिसम्बर 2021 से लेकर फरवरी 2023 (अमरसिंह की मृत्यु तक) प्रतिमाह पेंशन जो लगभग 75 हजार रुपए प्रतिमाह होती है, वह भी भुगतान होता रहा. मजे की बात यह रही कि इस दौरान सेंट्रल बैंक आफ इंडिया बिलहरी शाखा में भी अप्रैल 2011 से फरवरी 2023 तक हर माह निर्धारित पेंशन अमरसिंह को मिलता रहा. इस प्रकार अमर सिंह के खाता में रेलवे से लगभग 60 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है.

    अमर सिंह की फरवरी 2023 में मृत्यु हो गयी. उसके बाद पत्नी फेमिली पेंशन पाने के लिए पमरे के प्रमुख मुख्य वित्त अधिकारी एवं लेखा नियंत्रक कार्यालय पहुंची. यहां अमर सिंह के रिकार्ड तलाशे गये तो इस गड़बड़ी का पता चला. रेलवे के अधिकारी इस बात पर अचंभित हो गये कि दो अलग-अलग बैंक खातों में पेंशन पहुंचती रही और इसका पता किसी को नहीं चला.

    पमरे मुख्यालय के निर्देश पर जबलपुर रेल मंडल का लेखा विभाग मामले की जांच कर रहा है. फिलहाल लेखा विभाग के कर्मचारी हर्ष वर्मा को आरोपी व लापरवाह मानते हुए मेजर पेनाल्टी चार्जशीट दी गयी है. अब इसे घोटाला कहां जाये या लापरवाही यह तो आने वाले जांच रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा.

    Jabalpur Railway Division railway worker took double pension for 12 years Retired railway worker kept taking double pension for 12 years west central railway
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBilaspur : रेलवे कर्मी ने न्यूड Video बना छह सालों तक किया बलात्कार, फिर पति को भेज दिया वीडियो
    Next Article संपर्क क्रांति के एसी कोच में पेशाब करने वाला रेलकर्मी सस्पेंड, चार्जशीट जारी, हो सकती है बर्खास्तगी
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    ECR के SDGM पंकज कुमार सिन्हा भेजे गये पश्चिम मध्य रेलवे, बनाये गये PCMM

    September 28, 2026
    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    मीडिया

    चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

    July 9, 2026
    Latest Posts

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group