Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

एक ही दिन तीन ट्रेनों में लगी आग, रेलवे को झुलसायेगी लापरवाही की ‘आंच’

NEW DELHI. एक ही दिन तीन ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है. बेंगलुरु के क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पर सुबह उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग बुझी भी नहीं थी कि मध्य प्रदेश से गुजने वाली हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस (12724) में छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर आग लग गई.

तेलंगाना एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में आग से अफरा-तफरी मच गयी. यात्री इधर-उधर भागने लगे. यात्री कृष्णा प्रसाद ने वीडियो ट्वीट कर स्थिति की गंभीरता की ओर रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है. वीडियो में पैंट्री कार से धुआं निकल रहा है और यात्री ट्रेन से नीचे उतरे दिख रहे.

वहीं दूसरे घटनाक्रम में ग्वालियर जिले में खजुराहो-उदयपुर (राजस्थान) इंटरसिटी ट्रेन में आगलगी की घटना घटी. यहां ट्रेन के इंजन से धुआं निकलता देख पायलट ने ट्रेन को सिथौली स्टेशन पर रोका. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. रेलवे ने घटना में किसी के हताहत नहीं होने की खबर दी है.

यह भी पढ़ें : मुंबई-बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, बेंगलुरु के KSR स्टेशन पर हुई घटना

मालूम हो कि बेंगलुरु के क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पर आज सुबह उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग जाने से अफरा-तफरी मची रही थी. यह ट्रेन मुंबई से चलकर बेंगलुरु स्टेशन जाती है. इसका केएसआर स्टेशन अंतिम ठहराव है. यह घटना   यात्रियों के ट्रेन से उतर जाने के दो घंटे बाद होने से कोई घायल नहीं हुआ है.

आग लगने की तीनाें घटनाओं में रेल प्रशासन कारणों जांच कर रहा है. अगर ये घटनाएं लापरवाही का कारण है तो यह आंच कई रेल अधिकारियों को कार्रवाई की आग में झुलसा सकती है.

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...