Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » मुंबई-बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, बेंगलुरु के KSR स्टेशन पर हुई घटना
    मीडिया

    मुंबई-बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस में लगी आग, बेंगलुरु के KSR स्टेशन पर हुई घटना

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 19, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    स्टेशन पर खड़ी बोगी से निकलता धुआं
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Fire Broke In Udyan Express.  बेंगलुरु के क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पर आज सुबह उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई. यह ट्रेन मुंबई से चलकर बेंगलुरु स्टेशन जाती है. इसका केएसआर स्टेशन अंतिम ठहराव है. मीडिया को दी गयी रिपोर्ट में दक्षिण-पश्चिम रेलवे के पीआरआरे ने बताया कि आग लगने की यह घटना यात्रियों के ट्रेन से उतर जाने के दो घंटे बाद हुई और इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है. दमकल की टीम मौके पर  पहुंच चुकी है और रेलवे के टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

    मालूम हो कि ट्रेन में आग लगने की ये इस सप्ताह यह दूसरी घटना है. इसके पहले बुधवार (16 अगस्त) को कच्चा तेल लेकर मुंगेर से किउल जा रही मालगाड़ी के टैंकर में जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया था और कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही टाल दिया गया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. बताया गया था कि स्पार्किंग के चलते ट्रेन के टैंकर में आग लगी थी.

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन नंबर 11301 उद्यान एक्सप्रेस शनिवार (19 अगस्त) की सुबह 5.45 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. 7.10 बजे के करीब ट्रेन के कोच बी-1 और बी-2 से धुआं उठता दिखाई दिया. तुरंत ही फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया.

    टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

    वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

    Bangalore bengaluru news Fire In Udyan Express Krantiveera Sangolli Rayanna (KSR) South Western Railway ट्रेन में लगी आग बेंगलुरु न्यूज ब्रेकिंग न्यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleटाटा-रांची-वाराणसी चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, जाने…रेलवे की क्या है तैयारी
    Next Article ट्रेन कंट्रोलर्स के वेतन और भत्ते बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड को लिखा गया पत्र
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    KHARAGPUR DIVISION: ट्रैक मेंटेनर रवींद्रनाथ कुंडू की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

    October 27, 2026
    बोर्ड/जोन

    सतर्कता और बहादुरी को सम्मान: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 4 रेलकर्मी सम्मानित, सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

    October 27, 2026
    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    Latest Posts

    शताब्दी के श्रमिक योद्धा: 109 वर्षीय कॉमरेड केएल गुप्ता का निधन, जाने… रेलवे में क्या था उनका ऐतिहासिक योगदान

    November 7, 2026

    उत्तर रेलवे ने दो इंस्टाग्राम हैंडलर्स पर कसा शिकंजा, भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले में FIR 

    November 6, 2026

    Karmabhoomi Express fire: पंजाब के राजपुरा में अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां जलकर खाक, यात्रियों में अफरातफरी

    November 6, 2026

    Railway DA Update: रेलकर्मियों को मिला दिवाली गिफ्ट! 1 जुलाई से प्रभावी 63% DA का एरियर, 8 नवंबर से पहले खाते में आएगी राशि

    November 6, 2026

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group