Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » टाटानगर रेलवे अस्पताल में चार साल बाद हुई विजिटिंग कमेटी की बैठक, जाने क्या-क्या हुआ निर्णय
न्यूज हंट

टाटानगर रेलवे अस्पताल में चार साल बाद हुई विजिटिंग कमेटी की बैठक, जाने क्या-क्या हुआ निर्णय

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 19, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
टाटानगर रेलवे अस्पताल की समस्याओं पर विचार करते यूनियन नेता व डॉक्टर
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

JAMSHEDPUR. टाटानगर रेलवे अस्पताल में चार साल बाद हॉस्पिटल विजिटिंग कमेटी की बैठक शनिवार 19 अगस्त 2023 को आयोजित की गयी. CMS डॉक्टर संतोष कुजूर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, रेलवे मेंस यूनियन, SC/ST एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे. रेलकर्मियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाने के लिए कार्मिक विभाग से आदेश जारी किया गया था.

अस्पताल का निरीक्षण करते कमेटी में शामिल यूनियन नेता

बैठक में CMS डाॅ. संतोष कुजूर के अलावा ACMS डॉ. राजू मोहंता, ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के शाखा सचिव मुंद्रिका प्रसाद, संयुक्त सचिव राहुल कुमार, SC/ST संगठन के बिमल रजक, शंभू करूवा, मिथलेश रजक एवं रेलवे मेंस यूनियन की ओर से मंडल संयोजक एमके सिंह, एके सिंह, जेपी साह, आईओडब्ल्यू पाॅल व सीएचआई दत्ता उपस्थित थे.

हॉस्पिटल विजिटिंग कमेटी में इन मुद्दों पर हुआ निर्णय  

1. टाटानगर रेलवे अस्पताल के सरकारी एवं प्राइवेट डॉक्टर के बैठने का समय, दिन, कमरा संख्या, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाया जायेगा.

2. एक मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया जाएगा, जिसके माध्यम से रेलकर्मी सबंधित रोग के डॉक्टर की उपस्थिति की जानकारी लेकर HMIS एप के माध्यम से आवास से ही पंजीयन कराकर इलाज करा सकेंगे.

3.  चक्रधरपुर मंडल अस्पताल में कुल 13500 उम्मीद कार्ड होल्डर है जबकि टाटानगर रेल अस्पताल में 17500 उम्मीद कार्ड होल्डर है. जबकि अस्पताल में कुल 13 डॉक्टरों के स्वीकृत पद पर मात्र 4 सरकारी डॉक्टर है.  कमेटी ने 2 फिजिशियन, एक अर्थों एवं एक ENT के परमानेंट डॉक्टर की मांग रखी है.

4. टाटानगर रेलवे अस्पताल का पैथोलॉजी लैब बंद है. कसेरा लैब से पैथोलॉजी का काम लिया जा रहा है. 2 लैब एक आदित्यपुर और एक साकची से समझौता होना है. इसमें अल्ट्रासाउंड, इको और इंडोस्कोपी जांच की भी सुविधा रेलकर्मियों को मिल सकेगी. रेलवे अपने लैब को उपकरणों के साथ मोडिफाइड कर चालू कराये, यह मांग यूनियन ने की.

5. टाटानगर रेलवे अस्पताल के इंडोर वार्ड में बेड, नया गद्दा, इंडोर के टूटे टाइल्स, खिड़की, पंखा जोनल फंड से शीघ्र बदलने की मांग की गयी. मेल वार्ड के बाथरूम का भी नवनीकरण कराने का प्रस्ताव आया. इंजीनियरिंग विभाग IOW एवं इलेक्ट्रिक जनरल के SSE को यह प्रस्ताव दिया गया.

6. CHI विभाग से रेलवे अस्पताल और रेल कलोनी की साफ-सफाई की व्यवस्था और डेंगू वायरस को ध्यान में रखकर छिड़काव की व्यवस्था शीघ्र करने की बात कही गई है.

7. TMH टाटा मेन अस्पताल और अन्य नए अस्पताल से रेफरल समझौता करने पर भी सहमति बनी और CMS ने इसके लिए स्वीकृति दी है.

8. इलाजरत कर्मचारियों के परिजनों के लिए रहने के लिए अस्पताल परिसर में ही व्यवस्था करने की मांग की गयी है.

9. रेलवे के रेफरल अस्पताल में अन्य रेलवे जोन की तरह चक्रधरपुर मंडल के रेफरल अस्पताल में भी बिना अस्पताल के रेफर के ही CGHS रेट पे कर रेलकर्मी ओपीडी का इलाज कराएंगे, जबकि इंडोर इलाज के लिए गंभीर मरीज को पोस्ट रेफरल लेना होगा.

कमेटी के सदस्यों ने अस्पताल की व्यवस्था किया निरीक्षण

टेलीग्राम चैनल से जुड़े : TELEGRAM/RAILHUNT

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, क्लिक करें : RAILHUNT

 

Spread the love
Leader of OBC Railway Employees Union met SER/GM OBC Railway Employees Union SC/ST Association Tata Railway Hospital Visiting Committee Meeting TATANAGAR RAILWAY HOSPITAL रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleएक ही दिन तीन ट्रेनों में लगी आग, रेलवे को झुलसायेगी लापरवाही की ‘आंच’
Next Article टाटानगर : सावन महोत्सव की महिलाओं ने मचाया धूम, विजेता किये गये सम्मानित
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Latest Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group