Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER : 15 साल बाद जोनल पीएनएम में जीएम की टीम के सामने बैठे मेंस यूनियन के नेता
    रेल यूनियन

    SER : 15 साल बाद जोनल पीएनएम में जीएम की टीम के सामने बैठे मेंस यूनियन के नेता

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 24, 2023
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मेंस यूनियन की जोनल पीएनएम में जीएम व यूनियन नेता
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • लेसिक के संबंधित की गयी अब तक की कार्रवाई को वापस लेने का मिला आश्वासन 
    •  बकाया, टीए, ओटी, तथा मेडिकल क्लेम अक्टूबर तक अपडेट करने पर सहमति   
    • लोको पायलट तथा ट्रेन मैनेजर को नौ घंटे से अधिक कार्य पर जतायी आपत्ति  

    KOLKATTA. 15 वर्षों के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे में मेंस यूनियन के नेता जोनल पीएनएम में प्रबंधन के साथ बैठे और आमने-सामने रेलकर्मियों की समस्याओं पर मुखर होकर चर्चा की. पीएनएम में महाप्रबंधक अर्चना जोशी, पीसीपीओ महुवा वर्मा, पीसीओएम दीपक झा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत तमाम एचओडी उपस्थित थे. मेंस यूनियन की ओर से उपाध्यक्ष शिवजी शर्मा, अति० महासचिव जवाहरलाल, चक्रधरपुर मंडल संयोजक एमके सिंह समेत अन्य नेता उपस्थित थे.

    दो दिनों तक चली मीटिंग में रेलवे कर्मचारियों के समस्याओं पर गंभीरता से विचार व चर्चा की गयी. रेलवे अस्पताल में हो रही समस्याओं को यूनियन ने बेहतर तरीके से रखा. मुख्य रूप से डाक्टरों की संख्या बढाने, रेलवे हॉस्पिटल से जरूरतमंद मरीजों का निजीअस्पतालों में रेफर करना आसान बनाने एवं जोन के सभी रनिंग रूम में सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की गयी. यूनियन को अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा. यह भी आश्वासन दिया गया कि लेसिक के संबंधित जो भी कार्रवाई की गई है, उसे रेल प्रशासन वापस ले लेगा. रेलवे बोर्ड के नियमानुसार उन्हें दूसरे कार्य पर रखा जाएगा.

    मीटिंग में जोन के सभी मंडलों में बकाया, टीए, ओटी, तथा मेडिकल क्लेम आदि को अक्टूबर तक अपडेट कर देने का आश्वासन प्रबंधन की ओर से दिया गया. इस दौरान लोको पायलट तथा ट्रेन मैनेजर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी 9 घंटे से अधिक कार्य पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया स्टाफ के कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. इसके समाधान के लिए पूरे जोन में लोको पायलट और गार्ड की भर्ती की जाएगी. इसके लिए रेलवे बोर्ड से पोस्ट स्वीकृत करा लिया गया है. रनिंग स्टाफ के लिए जहां किसी तरह का सुविधा नहीं है वहां भी लाॅबी भी बना दिया गया है. इस बात को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के उपाध्यक्ष कामरेड गौतम मुखर्जी ने मुखर होकर रखा, इस पर आश्वासन दिया गया कि धोतरा लॉबी, एमओसीएल में बनाए गए लाॅबी का मंडल के विद्युत परिचालन अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा.

    मेंस यूनियन के नेताओं ने पीएनएम को सार्थक बताया और कहा कि इस पहल से रेलकर्मियों के विभिन्न मांगों को रखने का मंच मिल गया है. दावा किया गया कि मेंस यूनियन रेलवे कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान के लिए एकमात्र यूनियन है जो यह कर सकती है.

    Men's union leader sitting in SER's Zonal PNM after 15 years
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleसमस्याओं से अवगत कराने से ही निकलता है समाधान का रास्ता : PCSTE/ECR
    Next Article रक्त की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पताल, DPRMS के शिविर में 33 यूनिट रक्तदान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यूनियन

    रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

    September 30, 2026
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    September 29, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group